फैंस से मिलकर भावुक हो गईं तमन्ना भाटिया, शख्स का हाथ देखा तो भर लिया बांहों में, दिल छू लेगा VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) हाल में मुंबई एयरपोर्ट पर एक अनजान शख्स से मिलीं. फैन के दिल में अपने लिए प्यार देखकर तमन्ना भाटिया अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और उन्हें गले लगा लिया. वायरल वीडियो पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. तमन्ना से मिलने पर शख्स ने उनके पैर छुए.

फैन ने एक्ट्रेस को गुलदस्ता, कार्ड और एक लैटर भी दिया. इमोशनल तमन्ना ने फिर से अपने फैन को गले लगाया. एक्ट्रेस से बात करते हुए शख्स ने अपने हाथ पर बने तमन्ना का फेस टैटू दिखाया. टैटू के ठीक नीचे लिखा है- ‘तमन्ना आपको प्यार.’ शख्स को गले लगाते हुए, तमन्ना ने उन्हें कई बार शुक्रिया कहा. कार में बैठने से पहले, तमन्ना बोलीं, ‘शुक्रिया, आपको बहुत-बहुत प्यार.’ एक्ट्रेस सफेद टॉप और भूरे ब्लेजर और मैचिंग पैंट में दिखीं.

Tags: Tamannah Bhatia

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें