बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक का पुलिस ने लाठी मारकर फोड़ा सिर, लोगों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा

संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. सारण में एक बार फिर पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है. यहां मशरक में बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक पर वाहन जांच कर रही पुलिस ने लाठी से हमला कर दिया. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर की है, जहां बाइक की चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी ने बेरहमी की हद पार कर दी.

पुलिसकर्मी ने हेलमेट बिना पहने बाइक चला रहे एक युवक का डंडे से सिर फोड़ दिया. घायल युवक को इलाज के लिए निकटतम बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वही पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-227 ए राम-जानकी पथ को लखनपुर गोलम्बर के पास जाम कर दिया.

रिश्तेदार को छोड़ने रेलवे स्टेशन जा रहा था युवक
परिजनों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार सिंह है. घर में शादी समारोह था. उसी में आए रिश्तेदार सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी राणा प्रताप सिंह को छोड़ने बाइक पर सवार होकर मशरक के राजापट्टी रेलवे स्टेशन जा रहा था. इसी दौरान लखनपुर गोलम्बर पर बाइक चेकिंग में लगें पुलिस जवान ने सिर पर वार कर दिया, जिससे युवक का सिर फट गया. आक्रोशित लोगों ने एमएस को जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया.

थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का दिया आश्वासन तो हटा जाम
पुलिस की इस करतूत के बाद स्थानीय लोग इतने आक्रोशित हो गए कि एनएच को जाम कर दिया औरबाइक चेकिंग अभियान में लगी गश्ती गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. जिससे मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसी दौरान शराब के नशे में एक शख्स ने आक्रोशित लोगों को कुछ कह दिया, जिससे लोग और भड़क गए और थानाध्यक्ष के सामने उस शख्स की जमकर पिटाई कर दी.

थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि जाम की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस जवान पर कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए है सड़क से जाम हटाया. इसके बाद एनएच पर आवाजाही शुरू हो गई.

Tags: Bihar police, Crime News, Local18, Saran News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More