
नई दिल्ली. नाना पाटेकर-अमिताभ बच्चन भले ही फिल्म ‘कोहराम’ (Kohram) के बाद कभी साथ नहीं आए लेकिन दोनों एक दूसरे के संग काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की बीच कोल्ड वार करीब 24 साल से चल रहा है. यही वजह है कि दोनों एक साथ कभी स्क्रीन शेयर नहीं करते हैं. जबकि दोनों इन बातों को खारिज कर चुके हैं.
बता दें कि साल साल 2013 में जब राम गोपाल की वर्मा की फिल्म ‘दि अटैक्स ऑफ 26/11 (The Attacks of 26/11)‘ रिलीज हुआ था. तब नाना ने इस बारे में रिएक्शन दिया था. इस दौरान उन्होंने अमिताभ के साथ अपनी शानदार बॉन्डिंग का एक दिलचस्प किस्सा सुनया था. ‘दि अटैक्स ऑफ 26/11’ मूवी में नाना पाटेकर मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर के किरदार में नजर आए थे. रिपोट्स के अनुसार, ज्वाइंट कमिश्नर के किरदार रोल से नाना दर्शकों सहित बॉलीवुड सितारों के दिलों दिमाग पर छा गए थे. वहीं खुद अमिताभ बच्चन भी नाना की शानदार एक्टिंग देख उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाए थे. कहा जाता है कि फिल्म में नाना की उम्दा एक्टिंग देखन के बाद बिग बी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके घर फूलों का गुच्छा भी भेजा था.
हम अच्छे दोस्त हैं
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, ‘दि अटैक्स ऑफ 26/11’ जब रिलीज होने वाली थी और नाना फिल्म को प्रोमोट कर रहे थे तब प्रोमोशनल इवेंट में उन्होंने अमिताभ संग अपनी बॉन्डिग के बारे में खुलासा किया था. रिपोर्ट्रस के अनुसार, उन्होंने कहा कि अमिताभ मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. वह मुझसे उम्र में बड़े हैं लेकिन जब भी हम मिलते हैं तो वो कहते हैं, ‘नानाजी कैसे हैं आप?’ मुझे ही नहीं बल्कि वो अपने से छोटे लोगों को ‘आप’ कहकर बुलाते हैं.’
गिफ्ट में दे दी शर्ट
आगे नाना ने खुलासा करते हुए बताया था कि जब वे दोनों फिल्म कोहराम की शूटिंग कर रहे थे तब उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान शर्ट पहन रखी थी. मुझे वह शर्ट बहुत पसंद थी, मैंने बस यूं ही उनके उस शर्ट की तारीफ कर दी. बस क्या शूटिंग खत्म करने के बाद जब मैं वैनिटी में गया तो हैंगर पर मेरी शर्ट की जगह उनकी वही शर्ट लटकी रही थी. मैं देखकर हैरान रह गया को वो मुझे अपनी शर्ट देकर चला गया. मैं आज भी उस शर्ट को यादगार के तौर पर अपने पास रखता हूं.
नाना पर खिलाई मिठाई
बातचीत में आगे उन्होंने एक और किस्सा बताया था. उन्होंने कहा था कोहराम साल 1999 में रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म की शूटिंग काफी पहले शुरू हो चुकी थी. शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए नाना ने कहा था कि एक बार अमिताभ मेरे पास मिठाई का पूरा डिब्बा लेकर आए. जब मैंने इसके पीछे का कारण पूछा तो उन्होंने कहा, यह मिठाई इसलिए है क्योंकि मेरी बेटी को बेबी हुआ है और मैं नाना बन गया हूं. अमिताभ को मैं बधाई देते हुए उनसे कहा कि आपको ‘नाना’ बनने में कई साल लग गए लेकिन मुझे देखिए मैं जन्म से ही ‘नाना’ हूं. नाना की ये बातें सुनकर अमिताभ जोर-जोर से हंसने लगे थे.
.
Tags: Amitabh bachchan, Entertainment news., Entertainment Throwback, Nana patekar
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 16:25 IST






