Eid-Ul-Adha : छुट्टी की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार, बैंकों में रहेगी 2 दिन छुट्टी


हाइलाइट्स

शेयर बाजारों में 29 तारीख को कारोबार नहीं होगा.
बैंकों में 28 और 29 जून को अवकाश रहेगा.
शेयर बाजार में अब 28 जून को छुट्टी नहीं होगी.

नई दिल्‍ली. बकरीद के मौके पर शेयर बाजार में होने वाली छुट्टी (Bakrid share market Holiday) की तारीख में परिवर्तन कर दिया है. अब 29 जून को अवकाश रहेगा. पहले बकरीद के मौके पर 28 जून को छुट्टी की घोषणा की गई थी. उस घोषणा को अब रद्द कर दिया गया है. आज यानी 27 जून को आरबीआई ने जानकारी दी की अब गवर्नमेंट सिक्योरिटी, फॉरेक्स और मनी मार्केट में पर 29 जून को कारोबार नहीं होगा. 29 जून को होने वाले सभी सेटलमेंट अब अगले कारोबारी दिवस 30 जून को निपटाए जाएंगे. इसी तरह एनएसई ने भी  शेयर बाजार के अवकाश को संशोधित कर दिया है. अब बाजारों में 29 तारीख को कारोबार नहीं होगा. पहले 28 तारीख को अवकाश का ऐलान किया गया था. इस वजह से जून माह की एक्सपायरी एक दिन पहले 28 जून को की जाएगी. कमोडिटी मार्केट भी 29 जनू को बंद रहेंगे.

वहीं, बकरीद के अवसर पर बैंकों में 28 और 29 जून को अवकाश रहेगा. पूरे देश में दोनों दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. कुछ शहरों में 28 जून को बकरीद मनाए जाने के कारण कल छुट्टी रहेगी तो जिन शहरों में 29 जून को बकरीद मनाई जाएगी, वहां परसों बैंक नहीं खुलेंगे.

ये भी पढ़ें-  बस 3 दिन बचे हैं, अब आधार से PAN लिंक नहीं कराया तो अटक जाएंगे पैसों से जुड़े जरूरी काम, होगा बड़ा नुकसान

रिजर्व बैंक ने क्या कहा 
CNBC TV18 हिंदी की एक‍ रिपोर्ट के अनुसार, रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने 29 जून 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इसी के चलते 28 जून को घोषित किया गया अवकाश रद्द कर दिया गया है. इसी आधार पर 29 जून को गवर्नेमेंट सिक्योरिटीज, फॉरेन एक्सचेंज, मनी मार्केट और रुपया इंट्रेस्ट रेट डेरीवेटिव में कोई ट्रांजेक्शन या सेटलमेंट नहीं होगा. 29 जून को होने वाली सभी सेटलमेंट अगले कारोबारी दिवस यानि 30 जून 2023 को पूरे किए जाएंगे.

कहां-कब रहेंगे बैंक बंद
बकरीद के मौके पर बेलापुर, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक 28 जून को बंद रहेंगे. इसी तरह 29 जून को नई दिल्ली, श्रीनगर, चंडीगढ़, इम्फाल, जयपुर, अहमदाबाद, अगरतला, बेंगलुरु, आइजोल, पणजी, पटना, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, रांची, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, शिलांग, शिमला, भोपाल, गुवाहाटी और कानपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा.

जुलाई में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे
जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे. लिस्ट के हिसाब से अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं. बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार क्षेत्रीय त्योहार के मामले में सिर्फ संबंधित राज्य में ही उस दिन बैंकिंग कामकाज ठप रहेंगे. आरबीआई के मुताबिक हर बैंक में साप्ताहिक छुट्टी यानी रविवार और दूसरा और चौथे शानिवार की छुट्टी रहती है.

Tags: Bank Holiday, Bank holiday news, Business news in hindi, Eid ul adha, Stock market

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More