Haridwar News : जिला अस्पताल के हेल्थ ATM बने शोपीस, मरीजों को नहीं पता कि कैसे करना है इस्तेमाल?


ओम प्रयास/हरिद्वार.उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के अस्पतालों में लगाए गए हेल्थ एटीएम शोपीस बने हुए हैं. हरिद्वार के जिला अस्पताल में लगाए गए हेल्थ एटीएम शोपीस का काम कर रहे हैं. इन हेल्थ एटीएम के जरिए करीब 70 प्रकार की जांचें मुफ्त होनी थी . जिससे मरीजों को ना तो डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है और ना ही उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहकर अपनी रिपोर्ट लेनी पड़ती. इसकी रिपोर्ट भी दर्ज किए गए फोन नंबर पर मिल जाता . जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम केवल यहां की शोभा बढ़ाने का काम कर रहे हैं. दरअसल इन्हें चलाना जनता के लिए आसान नहीं है. हेल्थ एटीएम के पास कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं किया गया है, जो मरीजों की मदद करते हुए उन्हें मशीन को ऑपरेट करने के बारे में बताए.

न्यूज लोकल 18 की टीम जब जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम की व्यवस्था को देखने पहुंची, तो मालूम हुआ की हेल्थ एटीएम लावारिस हालत में अस्पताल के प्रथम तल और इमरजेंसी वार्ड में रखे हुए हैं. इन हेल्थ एटीएम से मरीजों की 70 प्रकार की जांच जैसे- ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, प्लेटलेट्स या फिर अन्य प्रकार की जांचें निःशुल्क होनी थी . अस्पताल आए एक मरीज के तीमारदार ने कहा कि हेल्थ एटीएम तो लगे हैं लेकिन इनका इस्तेमाल कैसे करना है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. यहां पर कोई कर्मचारी होना चाहिए, जो इस बारे में बता सके ताकि मरीजों का समय बचे और इसका उन्हें फायदा मिले.

दो हेल्थ एटीएम किया गया है स्थापित
जब जिला अस्पताल के डॉक्टरों से इस बात की जानकारी ली गई, तो वह भी रोजाना 7 से 8 मरीजों की जांच इन हेल्थ एटीएम से होने का दावा करते नजर आए. जिला अस्पताल के डॉक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में अभी नए-नए हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं. इनके बारे में मरीजों को धीरे-धीरे जानकारी हो रही है. डॉक्टर सिंह बताते हैं कि हेल्थ एटीएम से मरीज जांच भी कर पा रहे हैं. अस्पताल में दो हेल्थ एटीएम लगे हैं, जिनमें एक इमरजेंसी वार्ड में लगा हुआ है, तो दूसरा अस्पताल के प्रथम तल पर लगा हुआ है.

मरीजों को नहीं मिल रहा सुविधा का लाभ
गौरतलब है कि सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगवाए है, लेकिन अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने की बजाए जिला अस्पताल में सरकार की इस योजना का मरीजों को ही लाभ नहीं मिल पा रहा है. जिला अस्पताल की ऐसी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े कर रही है.

Tags: Haridwar news, Health ATM, Local18, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More