महिला से करने आया लूटपाट, पर खूबसूरती देख चोर को हो गया पहली नजर में प्यार! डेट पर चलने की करने लगा जिद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चोरी के मामलों पर रोकथाम की कोशिश पुलिस-प्रशासन करने की कोशिश तो करते हैं, पर उसपर काबू पाना बेहद मुश्किल है. अक्सर चोर सुनसान जगहों पर चोरी को अंजाम देते हैं और अपने शिकार से सामान चुराकर फरार हो जाते हैं. पर क्या कभी आपने सुना है कि चोरी करते वक्त, चोर को पहली नजर में प्यार हो जाए और वो अपने ही शिकार (Robber falls in love with victim) को दिल दे बैठे! ऐसा ही कुछ हाल ही में अमेरिका में एक चोर के साथ हुआ, जो महिला से लूटपाट करने आया था, पर उसे दिल दे बैठा.

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के इंडियानापॉलिस (Indianapolis, USA) में बीते 8 मई को एक चौंकाने वाली घटना घटी. यहां एंबर बेरौन (Amber Beraun) नाम की एक महिला रहती है. एक दिन एंबर अपने काम से देर में घर लौटी. वो उसी वक्त घर के बाहर लगे मेल बॉक्स में जरूरी पेपर्स या चिट्ठियों की जांच कर रही थी, तभी वहां एक बंदूकधारी चोर आ पहुंचा और महिला से रुपये की मांग करने लगा.

robber falls in love with victim 1

चोर ने महिला को मैसेज कर कहा कि वो उसे अच्छी लगती है और वो चाहता है कि वो उसके साथ डेट पर चले. (फोटो: Facebook/Fazi news and update)

लूटपाट करने आया चोर
एंबर के पास उस वक्त करीब 100 डॉलर तक था, जिसे डर के मारने उसने चोर को दे दिया. रुपये लेने के बाद चोर वहां से तुरंत नहीं भागा, बल्कि बंदूक दिखाते हुए एंबर से फोन पर फेसबुक खोलने को कहा. जब एंबर ने ऐसा किया तो चोर ने उससे कहा कि वो उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे. उस चोर का नाम डेमियन बोएस (Damien Boyce). एंबर को लगा था कि जब वो उसे फेसबुक पर जोड़ लेगी, तो वो उसे छोड़कर वहां से चला जाएगा. हुआ भी ऐसा ही, डेमियन तो वहां से चला गया, पर फेसबुक पर उसने एंबर को मैसेज भेजना शुरू कर दिया.

चोर को हो गया प्यार
एक मैसेज में उसने बताया कि उसे एंबर से प्यार हो गया है, वो उसे बहुत खूबसूरत लगती है. उसने कहा कि वो ऐसी लड़की नहीं है जिससे लूटपाट की जाए, इसलिए वो उसके पैसे लौटा देगा. एंबर को ये सुनकर खुशी हुई कि चोर का हृदय परिवर्तन हो गया. पर अगले ही मैसेज में उसने अपने मन की बात बोलते हुए उससे कहा कि वो बुरा आदमी नहीं है, और वो चाहता है कि एंबर उसके साथ डेट पर बाहर चले. एंबर ये सुनकर हैरान रह गईं. उन्होंने शख्स से कहा कि उनका एक पार्टनर है, वो ऐसा नहीं कर सकतीं. इस पूरी घटना से एंबर काफी डरी हुई हैं, उन्हें अपने ही घर के बाहर निकलने में असुरक्षित मेहसूस हो रहा है. चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके ऊपर पहले भी एक आरोप लग चुका है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें