‘द आर्चीज’ के बाद पापा शाहरुख संग काम करेंगी सुहाना, एक्शन-थ्रिलर होगी फिल्म, डायरेक्टर का नाम जान होगी खुशी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. सुहाना खान फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. हाल में फिल्म का टीजर भी लॉन्च हुआ है, जिसने देखने के बाद उनके लुक और स्टाइल को ऑडियंस ने खूब सराहा. अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान और सुहाना खान एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं. शाहरुख-सुहाना स्टारर फिल्म को ‘पठान’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन हाउस और शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बनाएगी. एक नई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे.

सुहाना खान और शाहरुख खान स्टारर यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी. सुजॉय को ‘कहानी’ और ‘कहानी 2’ के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है. उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर ‘बदला’ को डायरेक्ट किया था. ‘बदला’ को शाहरुख और गौरी खानी की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था.

शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म की डिलेट्स को सीक्रेट रखा गया है. लेकिन डायरेक्टर के रूप में सुजॉय के लिए यह एक नया स्टाइल होगा. जबकि सुहाना अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म एक बड़ी ड्रामा फिल्म होगी क्योंकि सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख ‘पठान’ के बाद फिर से साथ काम करेंगे.

हालांकि कहा जा रहा है, शाहरुख खान का स्क्रीन टाइम फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में उनके किरदार के बराबर ही रहेगी. स्क्रिप्ट अभी फाइनल हो रही है और फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. फैंस अभी से ही सुहाना को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. सुहाना की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ अभी तक रिलीज नहीं हुई है.

सुहाना हाल ही में एक ओटीटी इवेंट के लिए ‘द आर्चीज़’ की पूरी टीम के साथ ब्राजील में थीं, जहां फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था. नेटिजन्स ने इसे बहुत प्यार दिया है और यह जल्द ही रिलीज होने वाली है. वहीं, शाहरुख की ‘जवान’ सितंबर में रिलीज होगी. इसके बाद वह राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में दिखाई देंगे.

Tags: Shah rukh khan, Suhana Khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें