
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक भैंसा जमकर उत्पात मचाता हुआ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं भैंसा ट्रक से उतरते ही लोगों की भीड़ में भागता हुआ दुकानों में जा पहुंचा. जहां उसने जमकर तोड़फोड़ की और खूब उत्पाद मचाया. जिसका वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
जानकारी अनुसार, यह वायरल वीडियो गलशहीद इलाके के पत्थर वाले चौराहे का है. जहां पर कुर्बानी के लिए ट्रक में एक भैंसे को लेकर आए थे. जैसे ही उसे नीचे उतारने का प्रयास किया तो भैंसा अपना आपा खो बैठा और काफी उत्तेजित हो गया. ट्रक से उतरते ही उसने जमकर उत्पात मचाया. इसके साथ ही भीड़ में भैंसा भागता हुआ नजर आया.
कई लोग हुए घायल
जैसे ही भीड़ में भैंसा पहुंचा तो उसके आसपास आए लोग उसकी चपेट में आने से घायल हो गए. काफी देर तक भैंसे को पकड़ने का प्रयास चलता रहा. कई किलोमीटर दूर जाने के बाद भैंसे के थककर रुकने पर भैंसे को बमुश्किल पकड़ा गया और लोगों अपने भैंसे को पकड़े जाने के बाद चैन की सांस ली.






