honeymoon news: ऐसा क्‍या हुआ…? पत्‍नी के साथ हनीमून मनाकर लौटा तो पुल‍िस ने कर ल‍िया ग‍िरफ्तार, जानें क्‍यों?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लोग शादी के बाद प्यार में मदहोश होकर अक्सर अपनी पत्नी से उसके एक इशारे पर चांद तारे तोड़ कर उसके कदमों में लाकर डालने की मिसाल देते हैं. पर मुरादाबाद के हाशिम ने जनवरी में हुई अपनी शादी के बाद पत्नी को हनीमून पर कुल्लू मनाली जैसे हिल स्टेशन पर घुमाने का वादा कर लिया था, लेकिन हाशिम के पास पत्नी को हनीमून पर मनाली जाने के लिएं पैसे ही नहीं थे.

पत्नी से किए गए वादे को पूरा करने के लिए हाशिम ने पहले 3 जून को थाना मझोला इलाके से एक नई बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की उसके बाद 4 जून को वह कोतवाली सदर इलाके के सागर सराय में पहुंचा. यहां उसने दवा कारोबारियों की दर्जनों होलसेल की दुकानें हैं. हाशिम ने एक मेडिकल एजेंसी पर रेकी कर वहां आने वाले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर नजर रखनी शुरू कर दी. कुछ ही देर में वहां अमरोहा से आए नासिर नाम के एमआर के एक लाख 90 हजार रुपए से भरा बैग लेकर हाशिम फरार हो गया. दो दिन में ही बाइक और रुपए चोरी करने के बाद हाशिम अपनी पत्नी से किए गए वादे के मुताबिक, उसके साथ बुलेट मोटरसाइकिल से कुल्लू मनाली की यात्रा पर निकल गया.

कोतवाली सदर पुलिस को जब चोरी की सूचना मिली, तो पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बैग चोरी करने वाले युवक की पहचान करनी चाही तो चोर ने मास्क लगा रखा था. तब पुलिस ने घटना से पहले और घटना के पास लगभग 50 से ज्यादा स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो चोरी करने वाले युवक का चेहरा बिना मास्क के पुलिस को नजर आ गया. पुलिस ने उस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी चोर की हाशिम के रूप में पहचान कर मुखबिर की मदद से हाशिम का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे सर्विलांस पर लगा दिया. मुरादाबाद की कोतवाली पुलिस को हाशिम के मोबाइल नंबर की लास्ट लोकेशन हिमाचल प्रदेश मिली. उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया.

पुलिस हाशिम का मोबाइल फोन ऑन होने या फिर उसकी मुरादाबाद वापसी का इंतजार करने लगी. जैसे ही हाशिम अपनी बीवी के साथ वापस मुरादाबाद पहुंचा. पुलिस ने हाशिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बैग चोरी की घटना के साथ-साथ ही थाना मझोला इलाके से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की घटना का भी जुर्म कबूला कर ल‍िया. हाशिम ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बीवी से शादी के बाद हनीमून पर किसी अच्छे हिल स्टेशन पर घुमाने का वादा किया था. जनवरी में हुई शादी के बाद से ही उसकी पत्नी बार-बार बोल रही थी कि उसे घुमाकर लाओ, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे. तब उसने पहले थाना मझोला इलाके से एक बुलेट मोटरसाइकिल चुराई और उसके बाद फिर वो पैसों के इंतजाम में लग गया.

बाइक चुराने के अगले ही दिन उसे एक होलसेल मेडिकल एजंसी पर मौका मिल गया और उसने वहां आए एक एमआर का बैग और उसमें रखे 1 लाख 90 हजार रुपए चुरा लिए और फरार हो गया. हाशिम अपनी नई नवेली पत्नी को चोरी की बाईक से ही कुल्लू मनाली लेकर घुमाने लेकर गया था. पुलिस ने जब हाशिम को पकड़ा तो उसके पास चोरी किए गए रुपयों में से 45 हजार रुपए ही मिले. फिलहाल पुलिस और छानबीन कर हाशिम का अपराधिक इतिहास निकाल रही है की हाशिम ने इससे पहले भी कितनी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है.

Tags: Husband and wife, Moradabad News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें