मधुबनी में रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ कूल-कूल, किसानों के चेहरे खिले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजाराम मंडल/मधुबनी. बिहार के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है. मधुबनी जिले के किसान भी बेसब्री से इस बारिश का इंतजार कर रहे थे. यहां बारिश होते ही किसानों के चेहरे खिल गए हैं. कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोग बेहार थे. इस बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है.

पिछले दिनों जारी गर्मी की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. किसान भी मायूस थे. लेकिन अब किसानों के लिए अच्छी खबर है. अब मधुबनी के मौसम में धीरे-धीरे बदता जा रहा है. मधुबनी में आज सुबह से ही बादल छाए थे. पूरी उम्मी थी कि बारिश भी हो सकती है.

हल्की बारिश से मिली बड़ी राहत

मधुबनी जिले में दोपहर करीब 1:15 मिनट पर हल्की बारिश की बूंदें गिरनी शुरू हो गईं. इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. हल्की बारिश को देखते हुए किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. आपको बता दें कि झंझारपुर, अंधराठाढी, बाबूबरही, फुलपरास, राजनगर, बेनीपट्टी आदि प्रखंडों में हल्की बारिश हुई, लेकिन बाकी के प्रखंड में सिर्फ आसमान में बादल छाए रहे.

रात में तेज बारिश का अनुमान

जिले में गर्मी से राहत और तापमान में गिरावट नजर आई. कल मधुबनी का टेंप्रेचर 35 डिग्री सेल्सियस था. 27 जून को यह गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस हो गया. कल के मुकाबले मौसम में आज थोड़ी ठंडक है. तेज हवा चल रही है. अनुमान है कि रात को तेज बारिश हो सकती है, जिसके बाद किसानों के साथ ही लोगों को भी राहत मिलेगी.

Tags: Local18, Madhubani news, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें