जम्मू-कश्मीर में सेना का खास ऑपरेशन, 15 दिनों में 11 विदेशी आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में ड्रग्स और हथियार बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों की तरफ से शुरू किए गए ऑपरेशन से पिछले 15 दिनों में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के साथ-साथ 11 विदेशी आतंकवादियों को मारने में मदद मिली है.

सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने एएनआई को बताया, ‘एजेंसियों द्वारा प्रदान की गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर निगरानी बढ़ाई गई, जिसने सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में घुसपैठ की तीन बड़ी कोशिशों को नाकाम करने में मदद की है, जिसके कारण 11 विदेशी आतंकवादी मारे गए और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए.’

उन्होंने कहा, ‘नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों के विपरीत क्षेत्रों में नए चेहरों के सक्रिय होने के बाद भारतीय सेना ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर कुपवाड़ा में विशिष्ट क्षेत्रों में निगरानी बढ़ानी शुरू कर दी.’

पहली घटना माछिल सेक्टर में हुई जहां दो विदेशी आतंकवादियों को उनके अपने सैनिकों ने ही मार गिराया, जिसके बाद दो एके-सीरीज़ की राइफलें, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुए, जिन पर पाकिस्तानी निशान थे. एलओसी के पार दूसरी बड़ी मुठभेड़ केरन सेक्टर में हुई जहां पांच आतंकवादी मारे गए और बरामदगी में पाकिस्तानी चिह्नों लगे स्नाइपर राइफल और गोला बारूद के साथ पांच अन्य राइफलें भी शामिल थीं.

Tags: Indian army, Jammu kashmir, Terrorist

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें