क्रिकेट टीम और कच्छा बनियान धारी गैंग का क्‍या है कनेक्‍शन? पुल‍िस ने क‍िया बड़ा खुलासा


गाजियाबाद. गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने कच्छा बनियान पहनकर लूट करने वाले गिरोह की टीम 11 को गिरफ्तार किया है. यह कच्छा बनियान धारी क्रिकेट की टीम की तरह मिलकर साथ चोरी लूट की वारदात करने का काम किया करते थे. इन पर अलग-अलग थानों में बहुत से मामले भी दर्ज हैं. जिन्हें गाजियाबाद की कवि नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से भारी मात्रा में लुटे हुए सोने चांदी के सामान के साथ साथ इनके चोरी में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण भी बरामद किए हैं.

पकड़े गए आरोपियों परबीते दिनों 23 अप्रैल को अज्ञात कच्छा बनियान गिरोह ने हथियारों से लैस होकर इंदिरापुरम थाने के नीति खंड में डॉक्टर सुधीर सिंह के यहां तमंचे का बट से घायल करके घर में बंधक बनाकर लाखों की सोने चांदी के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये थी, लूट लिए थे. इसके बाद से इंदिरापुरम थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया था.

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि पारदी गैंग ने घटना करवाई थी. इसमें कच्छा बनियान धारी गिरोह की टीम11 ने अंजाम दिया. एक अभियुक्त मिथुन गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अभियुक्त सलीम फरार था, जिसकी तलाश जारी है.पुलिस ने बीते दिन इस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था. हालाकि सभी अभियुक्तों पर यह कोई एक चोरी का मामला नहीं है. गाजियाबाद जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में इसी गैंग ने दर्जनों चोरी की वारदातें की हैं.

डीसीपी सीटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि सभी अभियुक्त मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. इस टीम 11 में एक दिल्ली का सुनार अमन वर्मा भी शामिल था, जिसे पुलिस ने इनके साथ गिरफ्तार किया गया है, जोकि दिल्ली का रहने वाला है. घटना कार्य करने के बाद कच्छा बनियान धारी गिरोह गैंग के सदस्य लूटा और चोरी किया हुआ माल दिल्ली के अपने इस 11 साथी सुनार को बेचा करते थे. गिरफ्तार सभी 11 अभियुक्त पर अलग अलग राज्य में अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है.

इन सभी अपराधियों से घर का ताला तोड़ने के लिए आधुनिक उपकरण मिले हैं. पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने बताया कि यह जगह चिन्हित करके शरीर पर तेल लगाकर हथियारों के बल पर बंधक बनाकर घर में चोरी डकैती की वारदात को अंजाम देते थे. अगर कोई इन्हें पकड़े तो यह शरीर पर तेल लगे होने के कारण आसानी से छूटकर भाग जाया करते थे.

Tags: Delhi police, UP police

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More