दूसरी बार दुल्हन बनीं गोविंदा की भांजी, बस 2 साल टिकी थी पहली शादी, जानिए कौन है ‘नव्या’ का दूल्हा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. टीवी शो ‘नव्या: नई धड़कन नई सवाल’ फेम सौम्या सेठ उर्फ नव्या अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शुभम के साथ सात फेरे ले लिए हैं. कपल की शादी अमेरिका में हुई हैं. कपल की शादी काफी प्राइवेट थी. इनकी शादी में केवल उनके परिवार और करीबी दोस्त की शामिल हुए. बता दें कि सौम्या एक बच्चे की मां है. वह गोविंदा की भांजी लगती हैं.

शुभम संग सौम्या की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने 2017 में एक NRI और यूके बेस्ड फिल्म मेकर अरुण कपूर से शादी से शादी की थी, लेकिन साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया. इस जोड़ी से एक बेटा हुआ था, जिसकी तस्वीरें अक्सर सौम्या अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं.

सौम्या ने खुद अपनी दूसरी शादी का खुलासा किया है. उन्होंने TOI से बात करते हुए बताया, “हमारे पास ज्यादा समय नहीं था इसलिए मैंने मम्मी-पापा से कहा कि आपके पास बस 1 दिन है, जो करना चाहते हो कर लो. इस शादी में कोई मेहमान नहीं था. सिर्फ जो सबसे करीबी लोग हैं वो ही इस शादी में शामिल हुए.”

जानिए कौन है सौम्या के पति
बात करें सौम्या के पति शुभम की तो वह चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं. शुभम के पापा डॉक्टर हैं. शुभम वाशिंगटन डीसी में काम करते हैं. इसके साथ ही वह  आर्किटेक्ट भी हैं. खबरों की मानें तो शुभम और सौम्या की मुलाकात 2019 में उस दौरान हुई जब वह अपने बच्चे के लिए रहने की बड़ी जगह ढूंढ़ रही थी. इंटरव्यू में सौम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने एक बड़े अपार्टमेंट में एक कमरा रेंट पर लिया था और वहीं मैं शुभम से मिली. हाउसमेंट से हम दोस्त बने और फिर हमारे बीच क्लोजनेस बढ़ती गई.

आपको बता दें कि सौम्या ने 2011 में ‘नव्या: नई धड़कन नई सवाल’ टीवी शो से डेब्यू किया था. इस शो से फेमस होने के बाद उन्होंने ‘वी द सीरियल'(2012), ‘दिल की नजर से खूबसूरत'(2013), ‘ये है आशिकी'(2013), ‘एमटीवी वेब्ड'(2013), ‘चक्रवर्ती अशोका सम्राट'(2016) जैसे शोज की और दर्शकों के दिलों पर छाई रहीं. हालांकि साल 2017 में अरुण कपूर से शादी कर वह अमेरिका सेटल हो गई थीं और एक्टिंग से दूरी बना ली हैं. दोबारा वह तब खबरों में आईं जब उनका 2019 में तलाक हुआ. उनकी शादी 2 साल भी नहीं टिक पाई थी. इसके साथ ही वह कई सालों तक अपने बेटे की कस्टडी को लेकर भी काफी परेशान रहीं. हालांकि, इन मुश्किलों से पार पाकर वह अब आगे बढ़ चुकी हैं.

Tags: Entertainment news., Tv actresses

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें