03

कोंडागांव जिले के मयूर डोंगर में ब्रम्हा देव की मूर्ति है. इस मूर्ति में की गई कलाकरी यह बताने को काफी है कि बस्तर में शिल्प कला काफी पुरानी है. काले पत्थर में बारिक खुदाई की गई है. तो वहीं मूर्ति के चारों मुख एक जैसे है. करीब 150 सौ साल पुरानी इस मूर्ति के पीछे एक अलग भाषा में कुछ लिखा हुआ है. माना जा रहा है कि मूर्ति बनाने वाले या मूर्ति जब बनी उसके बारे में कोई उल्लेख हो, इसे पढ़ने की कोशिश की गई, पर भाषा समझ नहीं आई.
Author: Jagran Times
Post Views: 34






