उफ्फ ये महंगाई! टमाटर हुआ और लाल, सातवें आसमान पर पहुंचा अदरक, सेव ने भी दिखाए तेवर, जानें सब्जियों के ताजा भाव

जयपुर. महंगाई डायन खाई जात है’ आज के महंगाई के दौर में यह कहावत एकदम सही बैठ रही है. बारिश के मौसम में फलों एवं सब्जियों के दाम में उछाल आना आम बात है, लेकिन इस बार इनके दाम अचानक आसमान छू गए हैं. मौसम के मिजाज ने फल-सब्जियों के भाव बिगाड़ दिए हैं, जिसके कारण बाजार में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है. वहीं, आसमान छूती अदरक की कीमतें चाय के जायके का स्वाद बिगाड़ सकती है. बाजार में अदरक की कीमत 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है.

अदरक और टमाटर के अलावा टिण्डा, ग्वार की फली, हरी मिर्च, अरबी, फूलगोभी, पत्तीगोभी सहित प्रमुख सब्जियों की कीमतें भी 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची है. मौसम का प्रभाव झेल रहे सब्जियों के साथ ही फलों के दामों में भी इजाफा देखने को मिला है. सेब की कीमत 250 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि अनार 150-180 रुपए प्रति किलो और अन्नानास-140-150 रुपए प्रति किलो बिक रहा है.

Rajasthan Inflation, Rajasthan News, Jaipur News, Rajasthan News in Hindi, Inflation in Rajasthan, Rajasthan Inflation Updates, Tomato 100 Rupees KG in Rajasthan, Ginger 300 Rupees in Rajasthan, Know Vegetables Latest Rate, Fruits Latest Rate in Rajasthan, राजस्थान महंगाई, राजस्थान समाचार, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार हिंदी में, राजस्थान में महंगाई, राजस्थान मुद्रास्फीति अपडेट, राजस्थान में टमाटर 100 रुपये किलो, राजस्थान में अदरक 300 रुपये किलो, जानिए सब्जियों के नवीनतम रेट, राजस्थान में फलों के नवीनतम रेट,

राजस्थान में मौसम का प्रभाव फलों एवं सब्जियों पर भी देखने को मिला है, जिससे उनके दामों में इजाफा देखा गया है. चार्ट के जरीए जाने फलों एवं सब्जियों के ताजा भाव.

मौसम के मिजाज ने बिगाड़ा सब्जियों का भाव
राजस्थान और देशभर में लगातार हो रही बारिश से फल-सब्जियों के भाव पर इसका असर साफ दिखाई दिया है. बाजार में टमाटर 100 रुपए प्रति किलो और अदरक 300 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची है. वहीं, टिण्डा, ग्वार की फली, हरी मिर्च, अरबी, फूलगोभी जैसी अन्य प्रमुख सब्जियों की कीमतें भी 70-80 रुपए प्रतिकिलो तक जा पहुंची है.

खराब मौसम के कारण फलों के दाम में बढ़ोतरी
खराब मौसम के कारण फलों के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. सेब की कीमत 250 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है. अनार 150-180 रुपए प्रति किलो, अन्नानास-140-150 रुपए प्रति किलो, मौसमी 80 से 90 रुपए प्रति किलो, आम की कीमत 60 – 100 रुपए प्रति किलो और पपीता की कीमतें 60-80 रुपए प्रति किलो हो गई है.

मेन्यू पर पड़ेगा महंगाई का असर
फलों एवं सब्जियों के दाम बढ़ने से इसका असर रेस्त्रां और कैफे के मेन्यू लिस्ट के दामों पर भी पड़ेगा. महंगाई के कारण चाय से लेकर तरह-तरह की सब्जियों से बनने वाली डिशेश के रेट में भी इजाफा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा जूस और अन्य बेवरेजेस पर भी असर दिख सकता है.

Tags: Inflation, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More