Weather Today: हरियाणा में मानसून की एंट्री, कई जिलों में होगी भारी बारिश! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा डेस्‍क/पानीपत. देशभर के साथ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. वहीं, मौसम विभाग की तरफ से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिक एके सिंह के अनुसार, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. अब गर्मी से राहत देने वाली ये बारिश तमाम लोगों के लिए आफत भी साबित भी सकती है. साथ ही बताया कि हरियाणा के कई हिस्सों में भारी, तो कई हिस्सों में हल्‍की बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग ने हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत को लेकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में अत्यधिक बारिश की संभावना है. इस दौरान 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. ऑरेंज अलर्ट के कारण मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो तभी अपने घरों से तभी बाहर निकलें जब बेहद जरुरी काम हो.

बारिश के कारण तापमान में गिरावट
बता दें कि पिछले दो दिनों से हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में हरियाणा के जींद और हिसार अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि न्यूनतम तापमान नारनौल में 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा है.

महेंद्रगढ़ में हुई अच्‍छी बारिश
चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिक एके सिंह के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 41.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 70.5 एमएम, गुरुग्राम में 48.5 एमएम , रोहतक में 30.8 एमएम और अम्बाला में 7.5 एमएम बारिश हुई है. साथ ही बताया कि आज पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं.

Tags: Haryana weather, Monsoon, Weather Alert, Weather forecast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें