Train alert! बिहार से आनंद विहार और अमृतसर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी, जानें डिटेल्स

सच्चिदानंद/पटना. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं यात्रियों की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा पिछले दिनों 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया था. इसी क्रम में और 07 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. इनमें गया से आंनद विहार के साथ समस्तीपुर से अमृतसर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन शामिल है.

गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

गया और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 03635 गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 06 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 03 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. वापसी में आनंद विहार और गया के बीच गाड़ी संख्या 03636 आनंद विहार-गया स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01 जुलाई तक किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 06 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 04 से 15 जुलाई तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.

बरौनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

बरौनी और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 05231 बरौनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जून तक किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 04 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02 से 13 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. वापसी में आनंद विहार और बरौनी के बीच गाड़ी संख्या 05232 आनंद विहार-बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 04 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 03 से 14 जुलाई तक सोमवार और शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.

समस्तीपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

समस्तीपुर और अमृतसर के बीच गाड़ी संख्या 05273 समस्तीपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 27 जून तक किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 04 और 11 जुलाई को प्रत्येक मंगलवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. वापसी में अमृतसर और समस्तीपुर के बीच गाड़ी संख्या 05274 अमृतसर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जून तक किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 06 जुलाई और 13 जुलाई तक गुरुवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.

जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

जयनगर और अमृतसर के बीच गाड़ी संख्या 05267 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 07 जुलाई और 14 जुलाई को प्रत्येक शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. वापसी में अमृतसर और जयनगर के बीच गाड़ी संख्या 05268 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02 जुलाई तक किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 09 जुलाई और 16 जुलाई को प्रत्येक रविवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.

Tags: Bihar News, Indian railway, Irctc, Latest hindi news, Local18, PATNA NEWS

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More