उत्तराखंड के एक अचार स्टार्टप ने दिया बडे़ ब्रांडों को टक्कर, सोशल मिडिया के जरिए छा गई देवभूमि एक पहल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की एक संस्था ने आज से तकरीबन सात साल पहले अपने स्टार्टअप की नींव रखी थी. एक छोटे से कमरे में शुरू किया गया स्टार्टप आज क्षेत्र की कई महिलाओं के जीविका का सहारा बन चुका है. पिछले 7 सालों से अपनी क्वालिटी के दम पर ये कई तरह के प्रोडक्ट बना रहा है, जिनमें आम का अचार, लहसुन का अचार, मिक्स अचार, लाल मिर्च का अचार, हरी मिर्च का अचार, आंवले का मुरब्बा, मिठ्ठा नींबू का अचार, गाजर मूली का अचार, अवाला खट्टा मीठा का अचार से बड़े-बड़े ब्रांडों को टक्कर दे रहा है. साथ ही ये सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बना कर ग्राहकों की खास पंसद बन चुका है.

ऊधम सिंह नगर जिले की संस्था ‘देवभूमि एक पहल’ की संस्थापक कोमल शर्मा द्वारा सात साल पहले अचार बनाने का स्टार्टअप शुरु किया गया. अचार का स्टार्टअप शुरु करते समय उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, फिर भी कोमल ने हार नहीं मानी. अब सोशल मीडिया के माध्यम से देवभूमि एक पहल, संस्था की सदस्यों द्वारा तैयार किए गए अचार को घर-घर पहुंचा रही है.

कई तरह के अचार बनाती है देवभूमी एक पहल
देवभूमि एक पहल समिति द्वाराआम का अचार 250 रुपये किलोग्राम, लहसुन का अचार 400 रुपये किलोग्राम, मिक्स अचार 200 रुपये किलोग्राम, लाल मिर्च का अचार 400 रुपये किलोग्राम, हरी मिर्च का अचार 200 रुपये किलोग्राम, आंवले का मुरब्बा 400 रुपये किलोग्राम, मिठ्ठा नींबू का आचार 400 रुपये किलोग्राम, गाजर मूली का अचार 200 रुपये किलोग्राम और अवाला खट्टा मीठा का अचार 350 रुपये किलोग्राम के रेट पर सोशल मीडिया के माध्यम से बिक रहा है, ग्राहकों के द्वारा आम और लहसुन के अचार की काफी डिमांड आ रही है. रुद्रपुर के खेड़ा वार्ड नंबर 17 निवासी कोमल को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी सम्मानित कर चुके हैं.

ऑनलाइन मिला बेहतर रिस्पॉन्स
लोकल 18 से बातचीत करते हुए कोमल शर्मा ने बताया कि सात साल पहले अपने अचार का काम शुरु किया था, पहले अचार की बिक्री आ-पास ही होती थीं. लेकिन धीरे-धीरे धीरे हमने अचार को सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन बेचना शुरु किया तो अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा. उन्होंने कहा कि आज हम एक साल में लगभग 500 से 550 किलोग्राम अचार की बिक्री सोशल मीडिया के माध्यम से ही कर देते हैं. कोमल ने बताया कि- हमारे यहां अचार की क्वालिटी और रेट पर विशेष ध्यान दिया जाता है, इसलिए लगातार ग्राहकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. हमारे यहां आम का आचार और लेहसून का अचार ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है. उन्होंने कहा कि जल्द ही हम अचार के साथ साथ पापड़, जैम और जेली काम शुरु करेंगे और सारे प्रोडक्ट्स को सोशल मीडिया के साथ साथ फ्लिपकार्ट सहित अन्य प्लेटफार्म पर भी बेचा जाएगा.

कैसे करें संपर्क ?
अगर आप भी देवभूमि एक पहल समिति द्वारा तैयार अचार खरीदना चाहते हैं या फिर इसके बारे में कोई भी जानकारी चाहते हैं. तो आप संस्था की संस्थापक कोमल शर्मा से मोबाइल नंबर 7535989812 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

Tags: Local18, Udham Singh Nagar News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें