
नई दिल्ली. गैंगस्टर-नेता अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की करीब दो महीने पहले पुलिस हिरासत में हुई हत्या की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जांच की मांग को लेकर शीर्ष न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है. अतीक की बहन आयशा नूरी की तरफ से दाखिल याचिका में अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर की भी सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की गई है.
आयशा ने याचिका में अपने दोनों भाइयों अतीक और अशरफ की हत्या के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है. उसने आरोपों में यह भी कहा है कि प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को यूपी सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है. इसके साथ ही आयशा ने अपनी याचिका के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों की कथित मुठभेड़ों से सुरक्षा की मांग भी की है.
.
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 10:40 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 38






