गर्मियों में घूमने के लिए जन्नत है यह पड़ोसी देश, इन 5 जगहों को देखकर वापस आने का नहीं करेगा मन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

खाओ लक बीच को थाईलैंड की फेमस ट्रैवल डेस्टिनेशन्स में गिना जाता है.
थाईलैंड में स्थित सुखोथाई की सैर हिस्ट्री लवर्स के लिए बेस्ट हो सकती है.

Thailand Trip: साउथ ईस्ट एशिया में मौजूद थाईलैंड को दुनिया की टॉप लोकेशन्स का कॉम्बो माना जाता है. नेचर लवर्स से लेकर एडवेंचर पसंद करने वाले और रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश में जुटे लोगों के लिए थाइलैंड जाना परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं और इस दौरान कुछ लोग देश के फेमस हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर करने का मन बना रहे हैं. ऐसे में अगर आप गर्मियों में किसी स्पेशल जगह जाने की तमन्ना रखते हैं. तो थाईलैंड की कुछ लोकेशन्स का दीदार आपके लिए बेस्ट हो सकता है. तो आइए हम आपको बताते हैं थाइलैंड की फेमस जगहों के बारे में जिन्हें एक्सप्लोर करके आप छुट्टियों को फुल एन्जॉय कर सकते हैं.

खाओ लक- खाओ लक को थाईलैंड की मशहूर ट्रैवल डेस्टिनेशन्स में गिना जाता है. सोलो ट्रिप से लेकर ग्रुप में सफर करने वालों के लिए खाओ लक बीच पर समय बिताना अमेजिंग एक्सपीरियंस साबित हो सकता है. यहां आप बीच किनारे एन्जॉय करने के साथ-साथ अंडरवॉटर म्यूजियम की भी सैर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस गर्मी गुलमर्ग जाने का बना रहे हैं प्लान, 5 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर, सफर में लग जाएंगे चार चांद

सुखोथाई- थाईलैंड को सदियों पुरानी सभ्यता के लिए भी जाना जाता है. वहीं थाईलैंड में मौजूद सुखोथाई 13वीं सदी से भी पुरानी जगह है. ऐसे में हिस्ट्री लवर्स के लिए सुखोथाई घूमना काफी शानदार अनुभव हो सकता है. सुखोथाई की सैर के दौरान आप कई ऐतिहासिक इमारतों का दीदार कर सकते हैं. वहीं इन इमारतों के जरिए आप थाईलैंड के कल्चर को भी नजदीक से समझ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: उज्जैन जाएं तो आसपास मौजूद 4 जगहों की भी करें सैर, मजेदार बीतेगा सफर, जिंदगी भर याद रहेगा अनुभव

कोह याओ नोई- थाईलैंड के खूबसूरत बीचों में कोह याओ नोई का नाम भी शामिल है. ये बीच अपने सुंदर और शांत वातावरण के लिए मशहूर है. कोह याओ नोई बीच पर आपको काफी रिलैक्स महसूस हो सकता है. ऐसे में थाईलैंड की सैर के दौरान आराम करने के लिए आप कोह याओ नोई का रुख कर सकते हैं.

कोह ताओ- थाईलैंड में स्थित कोह ताओ आईलैंड को शानदार नजारों के लिए जाना जाता है. पानी और हरियाली का खूबसूरत कॉम्बीनेशन यहां आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेता है. वहीं कोह ताओ पर आप वेस्ट कोस्ट व्यू प्वाइंट, लाइट हाउस बीच और टॉप प्वाइंट का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं.

Tags: Lifestyle, Thailand, Travel

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें