अपर पुलिस अधीक्षक ने मंझनपुर थाने में की विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। जिले में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक  अमिता सिंह ने शुक्रवार,  को थाना मंझनपुर में अर्दली रूम आयोजित कर विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाने के समस्त विवेचकों से विभिन्न मामलों में चल रही जांच की प्रगति की बिंदुवार जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं, दर्ज अभियोगों में अब तक की गई कार्रवाई और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की जांच निष्पक्षता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाए। साथ ही साक्ष्यों का सही ढंग से संकलन एवं परीक्षण करते हुए विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बनाए रखने तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें