मिशन शक्ति फेज-6.0′ के तहत कौशाम्बी में पुलिस ने महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों और अधिकारों की जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​कौशाम्बी:
उत्तर प्रदेश सरकार  योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0” का शुभारंभ किया गया
है।
इसी क्रम में आज कौशाम्बी पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर गठित एंटी रोमियो टीम और महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।


​अभियान के मुख्य बिंदु:
​भ्रमण और संवाद: पुलिस टीमों द्वारा थानों के अंतर्गत आने वाले गांवों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों और मेलों आदि स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया गया।
​सुरक्षा एवं अधिकार: बालिकाओं व महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।


​आपातकालीन सहायता और हेल्पलाइन: महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस या शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया,
​1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
​1090 – वीमेन पावर हेल्पलाइन
​1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन / वेबसाइट (www.cybercrime.gov.in)
​102 – स्वास्थ्य सेवा
​108 – एम्बुलेंस सेवा
​1098 – चाइल्ड हेल्प लाइन
​1078, 181, 112 आदि

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें