ऑपरेशन चक्रव्यूह: कोखराज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत थाना कोखराज पुलिस टीम ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

दिनांक 28.10.2026 को थाना कोखराज में पीड़िता के परिजनों ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री को धर्मेन्द्र द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में मु0अ0सं0 565/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
इसके बाद, दिनांक 29.10.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोखराज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मंझनपुर बस स्टैंड के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें