डॉ. मान सिंह यादव की दूसरी जीत पर कासिम हुसैन ने दी बधाई, बोले यह पीडीए की एकजुटता की जीत*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*डॉ. मान सिंह यादव की दूसरी जीत पर कासिम हुसैन ने दी बधाई, बोले यह पीडीए की एकजुटता की जीत*

*कौशाम्बी* समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कासिम हुसैन ने डॉ. मान सिंह यादव की दूसरी बार जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत डॉ. मान सिंह यादव की मेहनत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है।कासिम हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम किया। पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक समाज एवम सर्व समाज की एकजुटता ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के संघर्ष और मेहनत का सम्मान है। उन्होंने डॉ. मान सिंह यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और पीडीए की एकजुटता का संदेश देती है।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें