
हाइलाइट्स
ODI World cup: वनडे विश्व कप का शेड्यूल आज जारी होगा
नई दिल्ली. भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. इसमें 100 दिन का ही वक्त बचा है. लेकिन, अबतक शेड्यूल नहीं जारी हो पाया है. शेड्यूल में देरी की एक वजह पीसीबी और बीसीसीआई के बीच एशिया कप और विश्व कप के वेन्यू को लेकर चल रही खींचतान भी थी. हालांकि, ये गतिरोध अब खत्म हो चुका है. पीसीबी ने पहले अहमदाबाद में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप का मैच खेलने से इनकार किया था. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पीसीबी इस पर राजी हो गया है.
वहीं, पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के वेन्यू बदलने की भी मांग की थी, जिसे आईसीसी और बीसीसीआई ने ठुकरा दिया है. इसके बाद मंगलवार को वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया जा सकता है. मुंबई में एक इवेंट के जरिए इसका ऐलान हो सकता है. इसके साथ ही वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी.
An out-of-this-world moment for the cricketing world as the #CWC23 trophy unveiled in space. Marks a milestone of being one of the first official sporting trophies to be sent to space. Indeed a galactic start for the ICC Men’s Cricket World Cup Trophy Tour in India. @BCCI @ICC… pic.twitter.com/wNZU6ByRI5
— Jay Shah (@JayShah) June 26, 2023
.
Tags: BCCI, ICC, India Vs Pakistan, Narendra modi stadium, ODI World Cup
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 07:43 IST






