
थलापति विजय की अगली फिल्म ‘लियो’ (Leo) इस अक्टूबर में दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली है. फिल्म काफी दिनों से सुर्खियों में अपनी जगह बनाए हुए हैं और इसका थलापति के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के अधिकांश दृश्यों की शूटिंग पूरी हो चुकी है. ‘लियो’ का पहला सिंगल ट्रैक विजय के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज़ किया गया था और ‘ना रेडी’ टाइटल का सॉन्ग इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. लेकिन अब सुनने में आया है कि लियो की लीड के लीड अभिनेता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि चेन्नई के कोरुक्कुपेट के एक सामाजिक कार्यकर्ता सेल्वम ने विजय के गाने ‘ना रेडी’ (Naa Ready Song) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
नशीली दवाओं का समर्थन करता है गाना
पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में दावा किया गया है कि यह गाना नशीली दवाओं की लत का समर्थन करता है और उपद्रव को प्रोत्साहित करता है. अभिनेता विजय के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट (Narcotics Control Act) के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) के पास शिकायत दर्ज कराई गई है. सेल्वम ने कथित तौर पर अपनी शिकायत में दावा किया है कि ‘ना रेडी’ गाने की कुछ पंक्तियां शराब, सिगरेट, ड्रग्स और उपद्रव यानी शराब का समर्थन करती हैं और उन्होंने फिल्म के गाने में सिगरेट पीने और शराब का सेवन करने के लिए विजय को दोषी ठहराया है.
रिलीज से पहले विवादों में LEO
सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दी गई शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह गाना वायरल हो गया है और युवाओं को नशीली दवाओं के सेवन के लिए उकसा रहा है. इस बीच सेल्वम ने पुलिस शिकायत में यह भी कहा है कि वो अभिनेता विजय के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अदालत में मामला दायर करेंगे. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसके लिए विजय को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन कुछ प्रशंसक इसे फिल्म का फ्री प्रमोशन बता रहे हैं. अब देखना ये होगा कि विजय और ‘लियो’ की टीम इन शिकायतों को कैसे संभालती है और मुद्दों पर काबू पाती है या नहीं. आपको बता दें कि ‘लियो’ की शूटिंग आखिरी फेज में पहुंच चुकी है और फिल्म की शूटिंग अब आंध्र प्रदेश के तालाकोना इलाके में हो रही है.
.
Tags: South cinema, South cinema News, Thalapathy Vijay
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 16:19 IST





