Indian Railway : गतिमान एक्सप्रेस में छोले में मिला मांस का टुकड़ा, यात्रियों ने किया हंगामा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. भारतीय रेलवे लगातार अपनी सुविधाएं बढ़ाने का दावा कर रहा है. लेकिन, कई मामले ऐसे आ जाते हैं जो इन दावों की पोल खोल देती है. ताजा मामला भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का है. मामला ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने को लेकर है. झांसी के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन से दिल्ली के हज़रत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस के सी 7 कोच में सफर करने वाले यात्रियों ने वेज खाने में मांस पाए जाने की शिकायत की.

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
C7 कोच में झांसी से राजेश कुमार तिवारी और प्रीति तिवारी सफर कर रहे थे. उन्होंने अपनी बेटी के ट्विटर हैंडल के माध्यम से बताया कि ग्वालियर स्टेशन पर यात्रियों को दिए जाने वाले खाने में वेज और नॉन वेज विकल्प होते हैं. राजेश तिवारी और प्रीति तिवारी ने खाने में छोले कुलचे की मांग की. उन्हें छोले की सब्जी के अंदर मांस का एक बड़ा टुकड़ा निकला. शाकाहारी भोजन में मांस का टुकड़ा मिलना बहुत बड़ी बात है. राजेश तिवारी ने अपनी बेटी की मदद से वीडियो और फोटो को अधिकारियों तक पहुंचाया.

यात्रियों के दबाव पर दर्ज हुई कंप्लेंट
इस बात की शिकायत जब राजेश तिवारी ने खाना सर्व करने वाले स्टाफ से की तो उन्होंने कहा कि वह सिर्फ खाना सर्व करने के लिए हैं और खाना किसी और वेंडर के माध्यम से पैक होकर आता है. सुपरवाइजर ने भी कुछ ऐसा ही जवाब दिया. इसके बाद यात्रियों के हंगामा करने पर कंप्लेंट बुक मंगवाई गई और उसमें राजेश तिवारी की शिकायत दर्ज हुई.

इस मामले में आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि इस मामले में दोषी किचन सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है और एजेंसी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है .इसके साथ ही किचन की निगरानी बढ़ा दी गई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 22:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें