पहली बरसात ने घाट पर बढ़ाई रौनक, बड़ो संग बच्चों ने उठाया प्रकृति का लुत्फ़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषभ चौरसिया/लखनऊ. लखनऊ में इन दिनों मौसम सुहाना है. धूप से राहत पाने के लिए लोगों के लिए यह समय बहुत खुशगवार है. शहर में बारिश होने से तापमान में भी कमी आई है. कुड़िया घाट के नज़ारे भी मदहोश कर देते हैं. यहाँ आने वाले लोगों को खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है. घाट पर झूलों और  मनोरंजन के लिए बच्चे हंसते खेलते हैं. इस मौसम का आनंद उठाने के लिए कुछ लोग सेल्फी ले रहे हैं, तो कुछ लोग रिलगोल्फ बना रहे हैं. समस्त नज़ारे और जीवनशैली किसी भी व्यक्ति में प्रकृति के प्रति आकर्षण पैदा कर देते हैं. मौसम के बदलने ने कुड़िया घाट को और भी खूबसूरत बना दिया है. घाट के नज़ारे, मौसम और खुशबूएं हर तरफ फैली हुई हैं जो यहाँ आने वालों के दिलों को छुए जा रही है.

हर कोई अपने तरीके से इस खूबसूरत मौसम का आनंद ले रहा है. यह नजारा लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है, घाट पर आने वाले लोगों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है. यहाँ आने वाले लोग अपने-अपने तरीके से मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं. बच्चे खेल रहे हैं, युवा सेल्फी ले रहे हैं और बुजुर्ग इस सुहाने मौसम की ठंडक का आनंद ले रहे हैं. मौसम सुहाना होने से पर्यटक स्थलों पर लोगों की रौनक देखी जा रही है.

लोग दूर-दूर से आ रहे

सुहाने मौसम को देखते हुए लोग शहर में घूमने निकल रहे हैं. सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवा का शहरवासी लुत्फ उठा रहे हैं. यह नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. घाट की खूबसूरती को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. यहाँ का माहौल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को खुश कर रहा है. इस खूबसूरत मौसम का आनंद लेने वाले हर व्यक्ति का चेहरा खुशी से चमक रहा है. यहाँ का माहौल ऐसा है कि हर कोई अपने आप को इसके साथ खोना चाहता है.

ऐसे पहुंचे घाट

अगर आप भी प्रकृति से प्रेम करते हैं और इस मौसम में प्रकृति के अद्भुत नजारों को देखने का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको आना होगा कुड़िया घाट, चौक. आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो/कैब करके आसानी से पहुंच सकते हैं.

Tags: Latest hindi news, Local18, Lucknow news, Uttarpradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें