
रिया पांडे/दिल्ली. दिल्ली कपड़ों की शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है. यहां पर शॉपिंग का नाम आते ही लोगों के मन में सरोजिनी नगर, जनपथ, लाजपत नगर और करोल बाग जैसी मार्केट का नाम आता है. लेकिन, हम आपको इन सब से हटकर एक ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको काफी सस्ते और अच्छे कपड़ों से लेकर जरूरत के सभी सामान मिल मिल जाएंगे.
यह मार्केट साउथ दिल्ली के आईएनए में स्थित है, जो की इंडियन नेशनल एयरवेज मार्केट है. आईएनए मार्केट के नाम से प्रसिद्ध इस बाजार में आपको हर छोटी से लेकर बड़ी चीज आसानी से मिल जाएगी. जैसे कपड़े, जूते, ज्वेलरी. इसके अलावा यह जगह समुद्री भोजन (Sea Food) और मांस के लिए भी मशहूर है. इस मार्केट के समय की बात करें तो सुबह 9:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खुली रहती है.
यहां 100 रुपये में मिलेंगे अच्छे क्वालिटी के कपड़े
आईएनए मार्केट में आपको हर उम्र के लोगों के कपड़े मिल जाएंगे. वहीं उनकी कीमत की बात करें तो लड़कियों के लिए 100 रुपये में लेटेस्ट ट्रेंडिंग टॉप, 200 रुपये में पेंट और 300 रुपये में ड्रेस मिल जाएगी. वहीं, लड़कों के कपड़ों की कीमत की बात करें तो 200 रुपये में टी-शर्ट, 300 रुपये में शर्ट और 500 रुपये में जींस मिल जाएगी. इसके अलावा यहां आपको 500 में जूते भी मिल जाएंगे.
कैसे पहुंचें आईएनए मार्केट
आईएनए मार्केट जाने के लिए आपको येलो लाइन मेट्रो लेनी पड़ेगी. इसी मेट्रो रूट पर आईएनए मेट्रो स्टेशन है और आप नीचे दिए गए लोकेशन के जरिए भी आसानी से यहां पहुंच सकते हैं.
गूगल लोकेशन: https://maps.app.goo.gl/NLvLUb82oty1VCx86
.
Tags: Delhi news, Life18, Local18, Textile Market
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 20:59 IST





