'फना' से 'बंटी और बबली' तक… कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर, इन 5 फिल्मों को 1 मिनट के लिए भी छोड़ नहीं पाएंगे



नई दिल्ली. हर साल बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्में रिलीज होती रहती हैं, जिनमें से कुछ हिट हो जाती हैं तो कुछ को फ्लॉफ का स्वाद चखने को मिलता है, लेकिन आज हम जिन 6 फिल्मों की बात करने जा रहे हैं, वो अब तक की बेस्ट 5 फिल्मों में से एक हैं. तो आइए, आपको उन 6 जबरदस्त फिल्मों के बारे में बताते हैं…

फना (Fanaa): साल 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई आमिर खान और काजोल की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया था. यह एक लव स्टोरी के साथ-साथ सस्पेंस से भरपूर फिल्म थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और आज भी लोगों के बीच यह फिल्म काफी मशहूर है. इस फिल्म के सारे गाने और डायलॉग्स भी सुपरहिट हुए थे. आज भी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं. बंटी और बबली (Bunty and Babli): अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का अच्छा खासा असर देखने को मिला था. इस फिल्म की कहानी और गाने दोनों ही दर्शकों को पसंद आई थी. साल 2005 में आई इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो आप अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं. फिर हेरा फेरी (Phir Hera Pheri): अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर इस फिल्म का पहला भाग तो बॉक्स ऑफिस पर छा ही गया था, लेकिन इस फिल्म ने भी लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. रिलीज के साथ यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. अगर आप इस फिल्म को नहीं देखें हैं और अगर दोबारा देखना चाहते हैं तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे देख सकते हैं. यह फिल्म साल 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धूम (Dhoom): साल 2004 की ये सबसे जबरदस्त फिल्मों में से एक थी. अभिषेक बच्चन, ज़न अब्राहम, उदय चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को इतना पसंद किया गया था कि बाद में इसके दो और पार्ट बने और अब इसके चौथे पार्ट बनने पर भी चर्चाएं चल रही हैं. रिलीज के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. यह फिल्म आज भी अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. वांटेड (Wanted): साल 2009 में आई सलमान खान की इस फिल्म का जलवा तो बॉक्स ऑफिस पर देखते ही बना था और आज भी यह फिल्म लोगों के बीच काफी मशहूर है. इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो Zee5 पर घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ इसे देख सकते हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More