मानसून के साथ महंगाई की भी दस्तक, 120 रुपए किलो बिक रहा टमाटर!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजली शर्मा/कन्नौज. बारिश के मौसम में टमाटर की उत्पादकता में कमी हो गई, जो टमाटर हुआ भी था, वह अचानक हुई बारिश में बर्बाद हो गया. ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाला टमाटर महज 1 हफ्ते के अंदर कई गुना ज्यादा महंगा हो गया या यूं कहें कि अब टमाटर खरीदना सामान्य वर्ग के लिए बहुत महंगा हो गया. ऐसे में अगर दोबारा बारिश हुई तो यही टमाटर अपने भाव के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा.

अचानक हुई बारिश ने सब्जियों में सबसे ज्यादा हलचल मचाई है. महज 20-25 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब और ज्यादा लाल होकर 120 रुपए किलो पहुंच गया है. 4 से 5 दिनों के अंदर ही टमाटर अचानक करीब 4 गुना ज्यादा महंगा होकर बिकने लगा है. ऐसे में लगभग सभी सब्जियों के दाम दोगुने होने से आम आदमी का बजट पूरी तरह से गड़बड़ हो गया है.

बीते दिनों लगातार हुई बारिश, बढ़े दाम

बीते 2 से 3 दिन लगातार बारिश हुई थी. कई फसलों को नुकसान पहुंचा था। टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है. बारिश से पहले सोमवार को टमाटर का भाव महज 20 रुपए किलो था. बारिश के दौरान 30 से 40 रुपए में यह टमाटर बिकने लगा, बारिश ना होने पर अचानक से 4 गुना से अधिक टमाटर के भाव में उछाल आ गया. बाजार में अब टमाटर 100 से 120 रुपए किलो तक बिक रहा है.

क्या है दाम बढ़ने की वजह?

सब्जी विक्रेता राहुल बताते हैं कि इस वक्त सबसे ज्यादा टमाटर महंगा हुआ है. 4 से 5 दिनों पहले टमाटर 20 से 25 रुपए किलो बिक रहा था. वहीं अब यही टमाटर 100 से 120 रुपए किलो तक पहुंच गया है. टमाटर पर बारिश की सबसे बड़ी मार पड़ी है. जिले में अचानक हुई बारिश ने टमाटर की फसल को लगभग चौपट कर दिया है. ऐसे में अब टमाटर अन्य प्रदेशों से आ रहा है. जिस कारण टमाटर के रेट अचानक से बढ़ गए. यहां पर जो टमाटर है वह हरा है लेकिन बाहर से जो टमाटर आ रहा है वह लाल है और स्वादिष्ट है. जिसके चलते टमाटर के रेट बहुत ज्यादा हाई हो गए हैं.

थालियों से गायब होती हुई दिखेगी सब्जी 

अचानक सब्जी के बड़े भाव को लेकर ग्राहकों ने बताया कि अब तो थालियों से सब्जी गायब होती हुई दिखाई देगी. सभी सब्जियों में टमाटर का प्रमुख योगदान होता है. टमाटर के प्रयोग से ही सब्जियों में स्वाद आता है. ऐसे में अब स्वादहीन सब्जी खानी पड़ेगी, क्योंकि जिस तरह से टमाटर के दाम आसमान को छू रहे हैं, उस तरह से तो अब टमाटर लोगों के लिए खरीद पाना तो बहुत ही मुश्किल होगा.

Tags: Kannauj news, Latest hindi news, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें