कांवड़ यात्रा 2023: मेरठ में कांवड़ियों की सुविधा के लिए 4 जुलाई से होगा रूट डायवर्ट, यह रहेगी व्यवस्था

विशाल भटनागर/मेरठ. कांवड़ यात्रा 2023 को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है. प्रतिदिन मीटिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. इसी कड़ी में मेरठ पुलिस ट्रैफिक विभाग ने भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर रूट डायवर्ट करने को लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है, जिसे 4 जुलाई से लागू किया जाएगा.

मेरठ एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने लोकल-18 से बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है. इसे 4 जुलाई से लागू किया जाएगा. शुरुआती दौर में शहर को वनवे करते हुए हल्के वाहनों को जाने की परमिशन दी जाएगी. वहीं जलाभिषेक के 3 दिन पहले जहां सबसे ज्यादा भोले भक्त निकलते हैं, उन क्षेत्रों के लिए भारी वाहनों को पूर्ण से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. ताकि भोले भक्त कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो.

ये रूट रहेंगे डायवर्ट

अगर हम मेरठ शहर की बात करें तो मेरठ से गढ़ रोड यूनिवर्सिटी, घंटाघर, हापुड़ रोड सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में कांवड़िये देखने को मिलते हैं. इन रूटों को डायवर्ट किया जाएगा. वहीं रैपिड रेल के कारण शहर के अंदर से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर कांवड़ियों के लिए प्रतिबंध रहेगा. वह मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे से सफर करेंगे. इसीलिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर द्वारा सहारनपुर जानेवाले वाहनों को डासना से नीचे उतारते हुए पिलखुआ, हापुड़ बायपासटियाला अंडरपास, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर होते हुए रामराज से अपने स्थान की तरफ बढ़ेंगे. वापसी के लिए भी यही रूट होगा.

Tags: Kanwar yatra, Local18, Meerut news, Religion 18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More