अब मचेगा बवाल! ‘Project-K’ में प्रभास की नैयां पार लगाएगा ये सुपरस्टार, अमिताभ-दीपिका के बाद हुई एंट्री

मुंबई. प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में एक और मेगा स्टार की एंट्री हो गई है. मेकर्स कुछ देर पहले ही एक टीजर जारी किया है. इस टीजर में साउथ के बड़े स्टार की झलक देखने को मिली. इस स्टार ने अपनी आखिरी फिल्म से साउथ में खुद को फिर स्थापित किया और सुपर एक्टर बन गए हैं. इस स्टार के फिल्म में शामिल होने के काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब आधिकारिक तौर पर इस सुपरस्टार की फिल्म में एंट्री हो गई है और इसका इम्प्रेसिव लुक देखने को मिला है.

प्रोजेक्ट के को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं. यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है. फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं. उनके अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी फिल्म अहम किरदार में हैं. इतने बड़े स्टार्स और डायरेक्ट की फिल्म में ये कथित तौर पर विलेन का किरदार निभाएगा. यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी.

वैजयंती नेटवर्क और प्रभास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म में नए स्टार की एंट्री का अनाउंसमेंट टीजर जारी किया है. इसमें शुरुआत में ये लिखा हुआ- कोई जिसकी छाया पृथ्वी को ढक सकती थी, वह केवल एक ही- आता है. फिर हमें ‘विश्वरूपम’ और ‘चाची 420’ समेत कमल हासन द्वारा निभाए गए सुपरहिट किरदारों की झलक देखने को मिलती है. आखिरी में “उलागा नायगन कमल हासन” का स्वागत करते हैं, लिखा हुआ आता है.

Tags: Kamal hassan, Prabhas

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More