
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 25 जून की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली. घटना गोरखपुर थाना इलाके के रामपुर छापर में घटी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए. जैसे ही पूरे परिवार के शव घर से बाहर लाए गए, वैसे ही उन्हें देखने भीड़ जमा हो गई. जिसने भी ये नजारा देखा, उसकी आंखों में आंसू आ गए. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. सीएफएल टीम भी मौके के साक्ष्य इकट्ठे कर रही है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News 18.com पर…
.
Tags: Mp news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 14:30 IST





