Summer Vacation: कश्मीर की स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान, जानें कब खुलेंगे विद्यालय

श्रीनगर. Summer Vacation: कश्मीर में गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने घाटी में एक जुलाई से सभी विद्यालयों में दस दिनों के लिए समर वेकेशन की घोषणा की है. एक आदेश में स्कूल शिक्षा निदेशक ने कहा कि कश्मीर संभाग में उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी विद्यालय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय एक जुलाई से 10 जुलाई तक बंद रहेंगे.

घाटी में पिछले कुछ दिनों से दिन में सामान्य से अधिक तापमान रह रहा है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. ऐसे में सरकार के इस फैसले से स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. वहीं कश्मीर में अब 11 जुलाई मंगलवार से दुबारा से स्कूल खुलेंगे.

कई राज्यों में खुल चुके हैं स्कूल, कुछ में है इंतजार
मानसून की आवक के साथ ही कई राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर 6वीं से 12वीं तक के स्कूल संचालित किए जा रहे हैं जबकि कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल जुलाई में खुलेंगे. वहीं बिहार की राजधानी में गर्मी के देखते हुए 28 जून तक बंद रहेंगे. 29 को बकरीद की छुट्टी के बाद यहां पर 30 जून से स्कूल खुलेंगे.

ये भी पढ़ें-
विदेश जाकर करना चाहते हैं कमाई, तो ये देश हैं सबसे बेस्ट, लाखों में मिलती है सैलरी
जीनियस जिसे कंप्यूटर साइंस और AI का माना जाता है जनक, भारत से रहा गहरा नाता, हुई थी दर्दनाक मौत

Tags: School closed, School closed 1st to 12th, Summer vacation

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More