आदिपुरुष फिल्म के बदले जाएंगे डायलॉग, कांग्रेस नेता ने डायरेक्टर, राइटर और सेंसर बोर्ड की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड का पाठ 


अनुज गौतम/सागर. रामायण महाकाव्य से प्रेरित होकर निर्मित की गई फिल्म आदिपुरुष को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. मध्यप्रदेश में फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने मांग की जा रही है. लगातार इसका विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. पुतले जलाए जा रहे हैं. इसके डायलॉग, वस्त्र और भाषा को लेकर आपत्ति की जा रही है. इसी विरोध के चलते बुंदेलखंड के सागर में डायरेक्टर, राइटर और सेंसर बोर्ड को सही समझ देने के लिए सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया.
सागर जिले के देवरी में स्थित हनुमान मंदिर कांग्रेस विधायक हर्ष यादव अपने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के साथ पहुंचे. जहां सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस फिल्म में धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाया गया है. हिंदू धर्म के लोगों को आहत करने का प्रयास किया गया है.

विरोध के बाद डायलॉग बदलने के निर्णय

दरअसल, टी सीरीज के द्वारा बनाई गई इस फिल्म में प्रभास कृति सेनन और सैफ अली खान के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई. फिल्म रिलीज होने के पहले दिन से ही विवादों में आ गई, जिसमें किसी ने लंका को काली दिखाने सीता माता के वस्त्रों के ठीक तरह से ना होने और कुछ लंका दहन के समय हनुमान जी के द्वारा बोले गए डायलॉग्स को लेकर आपत्ति जताई. रावण के जो 10 चेहरे दिखाए गए उसे लेकर भी आपत्ति जताई गई. वहीं, भगवान राम की प्रस्तुति जिस प्रकार से अभिनेता प्रभास के द्वारा दी गई है, उसे लोग बाहुबली की छवि बता रहे हैं. फिल्म का अधिक विरोध होने के बाद निर्माताओं के द्वारा इसके डायलॉग्स बदलने का निर्णय लिया गया है. आदिपुरुष के रिलीज होने के बाद लोग फिर 80 के दशक में रामानंद सागर के द्वारा बनाई गई रामायण को याद करने लगे हैं और कहा कि अब शायद ही कभी इस तरह की रामायण कोई निर्मित कर पाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 15:23 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More