
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज कपूर 1988 में दिग्गज अदाकारा सुप्रिया पाठक संग शादी करने से पहले शादीशुदा और 1 बेटे के पिता थे. उनकी पहली शादी नीलिमा अजीम से हुई थी और इस शादी से एक्टर शाहिद कपूर हुए. नीलिमा से अलग होने के बाद पंकज ने दूसरी शादी सुप्रिया पाठक से की. पंकज का पहले शादीशुदा होना फिर बाद में पत्नी अलग होकर फिर शादी करना ये सब सुप्रिया की मां दीना पाठक थोड़ा परेशान करता था. ऐसे में उन्हें कभी अपनी बेटी सुप्रिया और पंकज की शादी पर विश्वास नहीं रहता था. वह दोनों की शादी को लेकर अक्सर डरी रहती थीं.
बता दें कि सुप्रिया की भी ये दूसरी शादी थी. दीना पाठक दोनों की शादी खिलाफ थीं, लेकिन सुप्रिया ने हार नहीं मानी और मां की मर्जी के खिलाफ ही साल 1988 में पंकज से शादी कर ली थी.
सुप्रिया पाठक ने ट्विंकल खन्ना के संग उनके ‘ट्वीक इंडिया’ शो में अपनी फैमिली और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढ़ेर सारी बातें कीं. बातचीत के दौरान सुप्रिया ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां को हमेशा शक था कि पंकज उन्हें छोड़ देंगे. जब ट्विंकल ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने बहन रत्ना पाठक शाह से शादी के बारे में कोई सलाह ली है , तो सुप्रिया ने जवाब दिया, “वह सलाह कौन लेगा? नहीं, सबने कोशिश की लेकिन मैंने उनकी एक न सुनी क्योंकि तब तक, मैं उस बिंदु पर आ गया थी जहां मैं किसी की बात नहीं सुनना चाहती थी. मैंने काफी हद तक अपना मन बना चुकी थी.”
अपनी मां दीना पाठक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरी मां, अपने जीवन के आखिरी कुछ पलों तक, यानी मेरे दो बच्चों की मां बनने के बाद भी मेरा मन बदलने की कोशिश करती रहीं. वह कहती रहीं ‘वह तुम्हें छोड़ देंगे!’ मैंने कहा, ‘हां, ठीक है, तो क्या हुआ मैं संभाल लूंगी सब’. यह इतने सालों से है, वह मुझसे कहती रही, ‘तुमने गलती की.’
.
Tags: Entertainment news., Entertainment Special
FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 15:41 IST





