भाइयों ने ली इकलौती बहन की जान, किराएदार से था अवैध संबंधों का शक, मार कर तालाब में डाल गए


हाइलाइट्स

महिला चार भाइयों की इकलौती बहन थी
धौलपुर के बसई डांग थाना इलाके में हुई वारदात
तीन भाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मामला

हरवीर शर्मा.

धौलपुर. पूर्वी राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) जिले के बसई डांग थाना इलाके में निभी का ताल में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है. महिला की हत्या (Murder) की गई थी. हत्या का आरोप महिला के तीन सगे भाइयों पर लगा है. महिला के देवर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस की प्रांरभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध मानी जा रही है. महिला के पैर बांधकर तालाब में फेंक दिया गया था. महिला के दूसरे किराएदार से अवैध संबंध होने की बात सामने आई है. इससे गुस्साए उसके भाइयों ने उसे मार डाला. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. हत्या किस तरह की गई थी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

बसई डांग थानाप्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अनीता प्रजापत (35) के रूप में हुई है. वह आगरा की रहने वाली थी. इस संबंध में महिला के देवर ने केस दर्ज कराया है. महिला का पीहर आगरा के मधु नगर और ससुराल गणेश नगर दयाल बाग में है. महिला की शिनाख्त उसके देवर लखन कुमार ने की है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनीता का पति मानसिक रूप से बीमार है. इसके चलते वह अपने पति को लेकर आगरा में ही किराए के मकान में रह रही थी.

शक में मार डाला पत्नी और मासूम बेटी को, उड़ा दिया गोली से, सच सामने आया तो पुलिस रह गई दंग 

तीन भाई 22 जून को अपनी बहन को ले गए थे
वहां उसके दूसरे किराएदार से अवैध संबंध हो गए थे. पीहर पक्ष को उसके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी. बताया जा रहा है कि इस पर भाइयों ने महिला को समझाया था लेकिन उसका उस पर कोई असर नहीं हुआ. बीते 22 जून को महिला के भाई लोकेश, राजू और विकास उसे ससुराल से अपने साथ पीहर ले जाने की बात कहकर ले गए थे. उसके बाद शुक्रवार को बसई डांग इलाके के निभी का ताल में महिला का शव पड़ा मिला था.

लव मैरिज करने वाली बेटी ने परिजनों को पहचानने से किया इंकार, आहत पिता ने छपवाया शोक संदेश, मृत्‍यु भोज का आयोजन

चार भाइयों की इकलौती बहन थी
महिला के पैर बंधे होने के कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी. बाद में महिला की पहचान होने पर उसके तीन भाइयों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज किया गया है. अनीता अपने भाइयों की इकलौती बहन थी. अनिता के चार भाई हैं. थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Tags: Crime News, Dholpur news, Murder case, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More