Ashes: ‘लॉर्ड्स टेस्‍ट में हम जीतेंगे’, इंग्‍लैंड के बैटर के ‘बड़े बोल’, जीत के अंतर का भी कर दिया ऐलान


हाइलाइट्स

लॉर्ड्स टेस्‍ट में इंग्‍लैंड के 150 रन से जीतने का अनुमान लगाया
कहा-लॉर्ड्स की पिच हमारे लिए ज्‍यादा अनुकूल साबित होगी

नई दिल्‍ली. Ashes 2023: चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया (England vs Australia)के बीच एशेज सीरीज (Ashes series 2023)के पहले टेस्‍ट में मेजबान इंग्‍लैंड को हार का सामना करना पड़ा है. एजबेस्‍टन में हुए पहले टेस्‍ट में 2 विकेट से जीत हासिल करके ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस जीत के साथ पैट कमिंस की टीम ने यह भी साबित कर दिया है कि ‘बैजबॉल’क्रिकेट को हर समय जीत की गारंटी नहीं माना जा सकता. 28 जून से लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्‍ट के पहले, दोनों टीमों के पूर्व और वर्तमान प्‍लेयर्स के बीच एक-दूसरे पर मानसिक दबाव बनाने का ‘खेल’ शुरू हो गया है.

जहां इंग्‍लैंड के ओली रॉबिन्‍सन (Ollie Robinson) ने कहा था कि पहले टेस्‍ट में ऑस्ट्रेलिया टीम बेहद रक्षात्मक थी. भले ही यह अप्रोच एजबेस्‍टन में उनके लिए काम कर गई लेकिन थोड़ी अधिक मूवमेंट वाली पिच पर हमें उनके खिलाफ फायदा होगा. ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से रिकी पोंटिंग (Ricky ponting) और मैथ्‍यू हेडन (Matthew Hayden)जैसे पूर्व प्‍लेयर ने मैदान में उतरते हुए उस्‍मान ख्‍वाजा को आक्रामक सेंडऑफ देने के लिए रॉबिन्‍सन को खरी खोटी सुनाई थी. इसी ‘माइंड गेम’ की रणनीति के तहज ताजा बयान इंग्‍लैंड के बैटर जैक क्रॉली (Zak Crawley) का आया है.

क्रॉली ने बड़ा दावा करते हुए लॉर्ड्स टेस्‍ट में इंग्‍लैंड के जीतने की भविष्‍यवाणी की है. यही नहीं, उन्‍होंने बड़बोलापन दिखाते हुए इंग्‍लैंड टीम कितने रन से जीतेगी, इसका भी ऐलान कर दिया है.इंग्‍लैंड के ओपनर क्रॉली ने टाइम्स रेडियो से बात करते हुए कहा, ‘हम (लॉर्ड्स में) जीतेंगे. मुझे लगता है कि पिच हमारे लिए अधिक अनुकूल साबित होगी, ऐसे में हम शायद 150 रन से जीतेंगे.’

अपनी टीम की Bazball क्रिकेट का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा, ‘हमारी टीम का मुख्‍य उद्देश्‍य फैंस का आक्रामक अंदाज के क्रिकेट से मनोरंजन करना है, हम हार या जीन के बारे में ज्‍यादा नहीं सोचते. क्रॉली ने यह भी कहा कि इंग्‍लैंड टीम का ध्‍यान अगले टेस्‍ट में बड़ी जीत पर है. पहले टेस्‍ट के दौरान उस्‍मान ख्‍वाजा को आउट करने पर रॉबिन्‍सन के आक्रामक ‘सेंडऑफ को लेकर काफी चर्चा सुनन को मिली थी लेकिन क्रॉली के अनुसार, सीरीज के आगे के मैचों में ऐसी और घटनाएं देखने को मिल सकती हैं. हर कोई व्‍यक्तिगत और टीम स्तर पर बेहद कांपिटीटिव है. हालांकि इंग्‍लैंड के इस बैटर ने स्‍पष्‍ट किया कि प्‍लेयर्स के बीच किसी तरह की दुर्भावना नहीं है लेकिन मैदान पर हर कोई बेहद कांपिटीटिव है.

Tags: Ashes, Cricket, England vs Australia

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More