मर रहे हसबैंड को तलाक दे अलग रहने लगी, लोगों ने ताने दिए तो फ‍िर रचाई शादी

मह‍िलाओं की चाहत होती है कि जिंदगीभर पत‍ि के साथ बना रहे. भारत में ऐसे कई मामले सामने आए हैं कि वर्षों से मह‍िला पत‍ि से अलग रह रही थी, लेकिन जब उसे तकलीफ में देखा तो सबकुछ छोड़कर साथ आ गई. मगर हर किसी के साथ यह मुमक‍िन नहीं. अमेरिका की एक मह‍िला ने तो मर रहे पत‍ि को ही तलाक दे दिया. लोग जब ताने देने लगे तो फ‍िर शादी रचाई. लेकिन अंजाम और भी दर्दनाक था. कुछ ऐसा हुआ कि उसकी पूरी जिंदगी ही बदल गई.

न्‍यूयॉर्क में रहने वाली 40 साल की याना फ्राई जब तानों से तंग आ गईं तो उन्‍होंने अपनी कहानी दुनिया के सामने रखी. इस बारे में खुलकर बात की कि आख‍िर उन्‍होंने अपने मरते हुए पत‍ि को तलाक क्‍यों दिया. याना ने बताया कि जब वह 22 साल की थीं, तब उनकी शादी हुई थी. हर लड़की की तरह वह भी पर‍िवार बसाने का सपना देख रही थीं. इसी बीच पला चला कि उनके पत‍ि को टेस्‍टिकल कैंसर है. याना ने कहा, मेरे सारे सपने टूट गए. हम वास्‍तव में अपने भव‍िष्‍य के बारे में नहीं सोच सकते थे. जब आप कैंसर जैसी किसी चीज़ से जूझ रहे हों तो आप एक नव-विवाहित जोड़े के रूप में अपने भविष्य की योजना कैसे बना सकते हैं? ऊपर से मेरे पत‍ि को सिर्फ अपने बारे में चिंता थी. वह आत्‍ममुग्‍धता के शिकार हो गए थे. उन्‍हें दुनिया से कोई मतलब नहीं था.

किसी ने हमारा साथ नहीं दिया…
न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, याना बताते-बताते बिलख पड़ीं. कहा- किसी ने हमारा साथ नहीं दिया. हमने तमाम डॉक्‍टरों को दिखाया, लेकिन कोई हमारी मदद नहीं कर पाया. किसी ने नहीं पूछा कि आपको कुछ मदद चाह‍िए या नहीं. मैंने पत‍ि का इलाज जारी रखा लेकिन बीमारी और बिगड़ती चली गई. मुझे उम्‍मीद थी कि शायद समय के साथ बीमारी ठीक हो जाएगी, लेकिन मैंने जैसे जैसे वक्‍त बीतता गया मैंने उम्‍मीद खोनी शुरू कर दी. पांच साल तक यह सबकुछ चला. मैं कुछ नहीं सोच पा रही है. मेरी खुद की तरक्‍की रुकी हुई थी. क्‍योंकि जब आपके बगल में कोई मर रहा होता है, तो आप अपनी भलाई के बारे में बात नहीं कर सकते.

दोस्‍त की खुदकुशी ने हिलाकर रख दिया
इसी बीच फ्राई की एक दोस्‍त ने खुदकुशी कर ली, क्‍योंकि वह अपने रिश्ते से तंग आ चुकी थी. तभी उसके दिमाग में भी सुसाइड का विकल्‍प आया. यहीं से फ्राई को डर लगने लगा. उसने सोचा, अगर खुद को नहीं बचाया तो शायद मैं भी मर जाऊं. उसने पत‍ि से तलाक ले लिया. यह जानकर लोग फ्राई पर बरस पडे. उसे लोभी-लालची तक कहने लगे. भयानक मैसेजेज किए गए. हसबैंड का पर‍िवार भी काफी निराश था. लोगों के तानों से तंग आकर फ्राई ने पत‍ि की मौत से 2 साल पहले फ‍िर शादी की. लेकिन वह शादी नहीं चली. आज वह न्‍यूयॉर्क में रह रही है, लेकिन पत‍ि से अलग है. उसे फेसबुक पर पता चला कि पत‍ि की मौत हो गई तो वह शॉक्‍ड रह गई. पहले उसे लगा कि शायद मजाक कर रहे होंगे लेकिन बाद में फोन पर बात हुई तो पता चला कि सही में ऐसा हुआ है. उसने दुख जताया और अब वह सिंगापुर चली गई है, जहां लाइफ कोच के रूप में काम कर रही है. बाद में उसने दूसरी शादी भी की. अब कहती है कि उसे अपने मरने वाले पति को छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है.

Tags: Bizarre news, Divorces, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More