कोरबा में कैंसर से परेशान बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, कांप गई लोगों की रूह!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनूप पासवान/कोरबा. लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे एक वृद्ध ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी. फोकटपारा स्थित सर्वमंगला मंदिर रेलवे पुल के पास उसकी लाश पाई गई है. मृतक की पहचान पंचम सिंह ठाकुर के रूप में की गई है. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

कोतवाली थाना अंतर्गत फोकटपारा के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेल पटरी के बीच एक वृद्ध व्यक्ति की लाश क्षत विक्षत अवस्था में पाई गई. मृतक का नाम पंचम सिंह ठाकुर है, जो कैंसर की बीमारी से परेशान था. लंबे समय से उपचार चलने के बाद भी उसकी बीमारी में किसी तरह का सुधार नहीं आ रहा था. खाने-पीने में हो रही दिक्कत से परेशान होकर उसने खुद को समाप्त करने का निर्णय लिया और रेल पटरियों के बीच लेट गया. तभी मालगाड़ी पटरियों पर आई और उसकी मौत हो गई.

परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तब वे मौके पर पहुंचे. इतने में पुलिस भी वहां पहुंच गई. मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता का इलाज रायपुर से लेकर भिलाई में किया गया, लेकिन स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं आया. शायद यही वजह है कि उन्होंने मालगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी. रेल पटरी के बीच वृद्ध की लाश मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई. मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है.

Tags: Chhattisgarh news, Korba news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें