क्या होता है तख्तापलट, क्यों बगावत कर देती है सेना? रूस में वैगनर ग्रुप के विद्रोह से समझिए


हाइलाइट्स

सन् 1950 से लेकर 2019 तक बोलिविया देश में 23 बार तख्‍तापलट
अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर 476 बार हुए तख्‍तापलट,पाकिस्‍तान में 4 बार हुआ तख्‍तापलट

मॉस्को. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच रूस के भीतर गृहयुद्ध और तख्तापलट जैसी संभावनाएं जन्म लेने लगी हैं. ये तख्तापलट क्यों होते हैं या इसकी संभावनाएं कैसे धीरे धीरे सुलगते हुए सत्ता पर काबिज हो जाती हैं यह जानना भी बेहद अहम हो जाता है. तख्‍तापलट वह स्थिति होती है जब सेना, अर्धसैनिक बल या फिर विपक्षी पार्टी बिना देश में चुनाव कराए बलपूर्वक वर्तमान सरकार को हटाकर खुद सत्‍ता पर काबिज हो जाती है. जबकि मिलिट्री कूप यानी सैन्‍य तख्‍तापलट में सेना सरकार को हटाकर अपने नियंत्रण वाली सरकार को स्‍थापित कर देती है. अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर 476 बार पहले भी तख्तापलट देखने को मिल चुका है.

तख्तापलट का इतिहास पूरी दुनिया के लिए कोई नया नहीं है. इसमें पाकिस्तान समेत कई देश शामिल हैं जहां या तो सेना ने ही शासक को हटाकर सत्ता पर नियंत्रण कर लिया या फिर विपक्षी पार्टियों ने विरोध में मुहिम खड़ी कर सरकार का नेतृत्व पलट दिया. जनविद्रोह के साथ गृहयुद्ध के हालात भी तख्तापलट का प्रमुख कारण बन चुके हैं. सबसे अधिक बार तख्तापलट बोलिविया में देखने को मिला. यहां सन् 1950 से लेकर 2019 तक देश में 23 बार तख्‍तापलट या तख्‍तापलट की कोशिशें हुई हैं. अब रूस में भी इसकी संभावना बनती दिख रही है. रूस में वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी है. ऐसे में तख्तापलट को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बन रही हैं.

शासक के निरंकुश होने के बाद बनती है तख्तापलट की संभावना
दुनिया में जो तख्तापलट हुए हैं उनमें या तो जनता ही सरकार की नीतियों, तानाशाही के खिलाफ सड़क पर उतरकर सत्ता पलट देती है या फिर सेना ही सरकार के खिलाफ आकर रातों-रात सत्ता परिवर्तन कर अपना नियंत्रण स्थापित कर लेती है. इस तरह पाकिस्तान में आर्मी चीफ जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हटाकर सत्‍ता हासिल कर ली थी.

19वीं सदी से शुरू हुआ तख्तापलट का दौर
रूस में ताजा तख्‍तापलट की संभावनाओं के बीच यह जानना भी जरूरी है कि तख्तापलट आखिर अचानक कैसे होते हैं. इस बार रूस में प्राइवेट आर्मी के तौर पर एक्टिव वैगनर ग्रुप ने पुतिन को चुनौती दे दी है. तख्तापलट वह स्थिति होती है जब सेना, अर्धसैनिक बल या फिर विपक्षी पार्टी वर्तमान सरकार को हटाकर खुद सत्‍ता पर काबिज हो जाते हैं. जबकि मिलिट्री कूप यानी सैन्‍य तख्‍तापलट में सेना सरकार को हटाकर अपने ही नियंत्रण वाली असैन्‍य सरकार को स्‍थापित कर देती है. तख्‍तापलट शब्‍द का प्रयोग 19वीं सदी से चलन में आया है. उस समय लैटिन अमेरिका, स्‍पेन और पुर्तगाल में तख्‍तापलट की कई घटनाएं हुई थीं.

बोलिविया में सबसे ज्‍यादा बार तख्‍तापलट
एक रिपोर्ट के मुताबिक बोलिविया दुनिया का वह देश है जहां कई बार तख्‍तापलट का दौर रहा. सन् 1950 से लेकर 2019 तक देश में 23 बार तख्‍तापलट या तख्‍तापलट की कोशिशें हुई हैं. तख्‍तापलट एक गैरकानूनी प्रक्रिया है जिसमें मिलिट्री सरकार के खिलाफ खड़ी होकर उस पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लेती है.

पाकिस्‍तान में 4 बार हुआ तख्‍तापलट
शीत युद्ध के बाद तख्‍तापलट की कोशिशों में आश्‍चर्यजनक तौर पर कमी आई. 1950 से 1989 यानी 39 सालों में दुनिया में 350 बार तख्‍तापलट हुए. जबकि 1990 से 2019 यानी 19 वर्षों में 113 तख्‍तापलटों का रिकॉर्ड दर्ज हुआ. भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में 4 बार तख्‍तापलट हुआ है. पहला तख्‍तापलट1953-54, उसके बाद 1958 में, 1977 और फिर साल 1999 में तख्‍तापलट हुआ है. साल 1999 में कारगिल की जंग के बाद पाक में तख्‍तापलट हुआ था. उस घटना में तत्‍कालीन पाक आर्मी चीफ जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हटाकर सत्‍ता हासिल कर ली थी.

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर 476 बार हुए तख्‍तापलट
1950 से 2019 तक अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर 476 बार तख्‍तापलट हुए हैं. 1960 से 1979 तक 224 बार अलग अलग देशों में तख्‍तापलट हुआ. बोलिविया के अलावा अफ्रीकी देशों में सबसे ज्‍यादा बार तख्तापलट हुआ और इसके बाद एशियाई देशों का नंबर आता है. अफ्रीकी देश में 15 बार तख्‍तापलट हुआ तो इराक में 12 बार तख्‍तापलट की कोशिशें हुईं.

Tags: Moscow News, Vladimir Putin, Wagner Group, World news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More