Sara Ali Khan: बाबा महाकाल के बाद इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पहुंची सारा, लिया आशीर्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेघा उपाध्याय/इंदौर: अभिनेत्री सारा अली खान इंदौर में एक ज्वेलरी शॉप के 15 साल पूरे होने पर आयोजित इवेंट में शामिल हुईं, जिसके बाद उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में पहुंच कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया. साथ ही बीते दिनों रिलीज हुई एक्टर विकी कौशल के साथ उनकी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की सफलता के लिए धन्यवाद किया.  मंदिर में पूजा पाठ पंडित विनीत भट्ट और पार्थ भट्ट ने पूरे विधि विधान से करवाया.

सारा ने श्री गणेश के चरणों में जल भी अर्पित किया और उनके प्रिय लड्डू का भोग लगाकर करियर में रिलीज होने वाली फिल्मों की सफलता की भी प्रार्थना की. इसके पहले भी सारा अली खान कई बार फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर आ चुकी हैं और उन्होंने ‘जरा हटके जरा बचके’ की शूटिंग इंदौर में ही की थी. इस दौरान उन्होंने इंदौर को अपने घर जैसा कहा था. खाने की शौकीन सारा ने 56 दुकान की भी डिशेस ट्राई की थीं. बता दें कि बीते दिनों सारा अली खान उज्जैन के महाकाल बाबा के दरबार में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने पूजा-पाठ और मंत्र उच्चारण किया था.

खजराना गणेश मंदिर की महिमा
इंदौर के महाराजा खजराना गणेश के मंदिर लोगों की अटूट आस्था का केंद्र है. यहां पर आए दिन फिल्मी सितारे और सेलिब्रिटी, क्रिकेटर्स अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना लेकर दरबार में हाजरी जरूर लगाते हैं. यहां पर हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं और मंदिर के पीछे उल्टा स्वास्तिक बनाकर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर आशीर्वाद लेते हैं. साथ ही जब उनकी प्रार्थना स्वीकार हो जाती है तो उस स्वास्तिक को वापस सही रूप में बना कर की हुई प्रार्थना अनुसार लड्डू अर्पित करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 21:21 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें