
विक्रम कुमार झा, पूर्णिया. शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पूर्णिया जिला प्रशासन ने यूथ कनेक्ट प्रोग्राम चलाया. जिले में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूर्णिया जिला प्रशासन ने यूथ कनेक्ट पूर्णिया युवा संवाद उन्मुखीकरण आयोजन प्रोग्राम कराया. इस आयोजन के पीछे कवच जिले भर के युवक-युवतियों को अच्छा शिक्षा के साथ अच्छा रोजगार मिल सके.जिसको लेकर पूर्णिया जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के आदेशानुसार पूर्णिया के डीआरसीसी भवन एवं आर्ट गैलरी में यह आयोजन कराया गया.
इस आयोजन में आए ट्राइबल युवक-युवतियों के कैरियर काउंसलिंग क्षमता वर्धन को लेकर यह आयोजन कराया गया. वह इस आयोजन में जिले भर के लगभग 15 से ट्राइबल छात्र छात्राओं ने अपना-अपना निबंधन कराया.
छात्रों को मिले मौका, इसके लिए बढ़ाया आवेदन की तिथि
इस आयोजन में आए बड़ी कंपनी महिंद्रा प्राइड क्लासरूम और इंडो डेनिश टूल रूम के विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों को तकनीकी कोर्स सहित प्रशिक्षण की संपूर्ण जानकारियां दी गई. साथी साथ इच्छुक छात्र छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 30 जून तक आवेदन करने की तारीख भी बढ़ा दी गई और बच्चों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया. 8271832774 नंबर पर समस्या होने पर मैसेज करने से मदद मिलेगी.
बच्चों को सरकार के द्वारा मिलने वाली सभी लाभांवित योजनाएं क्रेडिट स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम, रोजगार भत्ता सहित अन्य सभी जानकारियां संबंधित अधिकारियों के द्वारा दी गई.
डीएम की बातों से छात्रों में भरा जोश
वही इस आयोजन स्थल पर मौजूद पूर्णिया जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी छात्र छात्राओं से हालचाल जाना और उन समोसे एक-एक कर उन सबों की समस्याएं सुनी. उन्हें आश्वस्त किया.वही पूर्णिया जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने मौजूद सभी छात्र छात्राओं के हिम्मत ओं को बढ़ाया और कहा सफलता कभी भी संसाधनों का मोहताज नहीं होता. डीएम की इन बातों को सुनकर आयोजन में आए सभी छात्र छात्राएं प्रभावित होकर तालियों की गड़गड़ाहट से आयोजन स्थल को आकर्षक बना दिया.
.
Tags: Bihar News, Purnia news
FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 14:49 IST






