चंद्रमा पर कैसा होता है मौसम, हमारे लिए उसे समझना क्यों है जरूरी?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पृथ्वी की विशेषताओं में से एक प्रमुख विशेषता है उस पर मौसम की उपस्थिति. कम लोगों का ध्यान जाता है कि पृथ्वी पर ही मौसम नहीं होता है. बल्कि हमारे सौरमंडल में कुछ ग्रह हैं जहां मौसम है. इतना ही नहीं सौरमंडल से खोजे गए हजारों ग्रहों में से कई ग्रह ऐसे हैं जिनमें मौसम की उपस्थिति की पाई गई है. आमतौर पर माना जाता है कि किसी भी ग्रह या उपग्रह पर मौसम के लिए वहां वायुमंडल का होना बहुत जरूरी है. इस लिहाज से चंद्रमा पर कोई मौसम नहीं होना चाहिए लेकिन वहां पर एक मौसम होता है जो सौर विकिरण की वजह से होता है.

मौसम की पड़ताल क्यों?
चंद्रमा पर मौसम है कि नहीं यह सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अब चंद्रमा पर इंसानों के जाने के वाक्ये शुरू होने वाले है और यह कोई पांच दस बार या फिर कुछ दिनों के लिए नहीं होगा. बल्कि काम इस पर चल रहा है कि लंबे समय तक इंसान रह सकें इसकी व्यवस्था चल रही है. ऐसे में वहां के हालात के हर पहलू की जानकारी होना जरूरी है.

पृथ्वी की तरह नहीं मौसम
चंद्रमा पर ऐसे वायुमंडल के कोई संकेत नहीं हैं जैसा कि पृथ्वी पर देखने को मिलता है. पृथ्वी पर वायुमंडल है. और रोजाना एवं सालाना तापमान में विविधता के कारण हवा चलती है और बारिश के हालात बनते हैं जिससे मौसम के अन्य प्रभाव पनपते हैं.लेकिन पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड के कारण यहां सौरविकरण नहीं पहुंच पाता है. इसलिए यहां अंतरिक्ष का मौसम नहीं होता है.

क्या होता है अंतरिक्ष का मौसम
सौरपवनों के कारण अंतरिक्ष का भी मौसम होता है  जो समय समय पर बदलता रहता है. चंद्रमा पर वायुमंडल और मैग्नेटिक फील्ड ना होने कारण सौर पवनें और सौर विकिरण वहां अंतरिक्ष का मौसम बना देते हैं. वास्तव में अंतरिक्ष का मौसम का मतलब ही अंतरिक्ष में सौरतंत्र की वजह से बदले हालात का होना होता है. इसमें सूर्य से आने वाले आवेशित कण, उल्कापिंडों की धाराएं, आदि होते हैं.

चंद्रमा पर भी हो सकता है वायुमंडल
चंद्रमा पर सौर पवनें और उल्कापिंडों की सीधी पहुंच होती है जिसका वहां की सतह पर पूरा असर देखने को मिलता है. ये लगातार चंद्रमा की मिट्टी में बदलाव लाते रहेते हैं. इसी की वजह से चंद्रमा की मिट्टी से गैसें भी निकल सकती है और उससे एक बहुत ही महीन और पतला वायुमंडल भी बनता होगा जो पृथ्वी के बाह्यमंडल की तरह होगा.

Tags: Earth, Moon, Research, Science, Space, Weather

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें