अपने ही पिता की हैवानियत का निशाना क्यों बन गईं दो मासूम बच्चियां?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

लड़का पैदा नहीं होने के चलते पिता ही बन गया हत्यारा.
अपनी ही दो मासूम बेटियों को गला दबाकर मार डाला.
देहरादून के कोतवाली डोईवाला के केशवपुरी की घटना.

देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां अपने ही मासूम बच्चों की हत्या एक पिता ने कर दी. थाना डोईवाला के केशवपुरी इलाके में शुक्रवार देर शाम इस जघन्य घटना के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई. इसके बाद सूचना पर मौके पर थाना डोईवाला पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया. बताया जा रहा है कि डेढ़ साल की अनुसइया और साढ़े तीन साल की आंचल की निर्मम हत्या कर पिता जितेंद्र फरार हो चुका है. पुलिस ने जितेंद्र की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत बालिकाओं की नानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है. शिकायत के अनुसार 5 साल पहले उनकी छोटी बेटी रीना और जितेन्द्र की शादी हुई थी. जिसके बद दोनों की दो बेटियां पैदा हुईं. इसमें बड़ी बेटी आंचल की उम्र करीब साढ़े तीन साल और छोटी की उम्र डेढ़ साल थी. लेकिन, लड़का पैदा न होने के चलते आरोपी जितेन्द्र हमेशा उनकी बेटी को मारता पीटता था. जिससे परेशान हो कर रीना न एक महीने पहले घर छोड़ दिया और वो हैदराबाद चली गईं और वहीं किसी के साथ रहने लगी.

बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन बच्चियां शादी में रोड़ा बन रही थीं. जिसके चलते आरोपी ने देर शाम दोनों बालिकाओं का गला दबाकर मौत के हवाले कर दिया. फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है.

वहीं, मामले में कोतवाली प्रभारी राजेश शाह का कहना है कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर शवों को कब्जे में ले लिया है और नानी की शिकायत पत्र का मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

Tags: Uttarakhand Latest News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें