कौशांबी…युवक को बंधक बनाकर दबंगो ने पीटा: युवक को चोर बता हिनौता चौकी पुलिस को सौपा, पीड़ित बोला- चोट देख दरोगा ने दबंगो से 25 हज़ार रुपये वसूले, एसपी से शिकायत पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

कौशांबी। महेवाघाट थाना के हिनौता में दबंगों ने युवक को बंधक बना कर पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर आरोपी दबंगों के खिलाफ एससी एसटी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक का आरोप है कि दबंग उसे मारपीट पर चौकी हिनौता पुलिस के पास भी ले कर गए। चोट देख चौकी के दरोगा ने उनसे 25 हज़ार रुपये रिश्वत लेकर मामले को दबा दिया। पीड़ित ने अपनी चोट दिखा कर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।
महेवाघाट के हिनौता निवासी विमलेश पुत्र पितई पेशे से मजदूरी करता है। मेहनत मजदूरी कर वह अपना और बूढ़े माता पिता का पेट पालता है। 17 जून को वह घर पर था तभी गांव के कुंचबिहारी पुत्र अतर सिंह, संदीप सिंह पुत्र कुंचबिहारी, इंद्रसेन पुत्र कुंचबिहारी, सज्जन सिंह पुत्र बाबू लाल ने उसे सुबह ४ बजे घर से जबरन पकड़ कर अपने घर उठा ले गए। अपने घर में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान वह कई बार बेहोश हुआ तो उसे पानी दाल कर जगाया गया। पिटाई से उसकी हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी दूसरे दिन उसे लेकर हिनौता पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस को देकर उस कर चोरी किये जाने का आरोप लगा दिया। चौकी के दरोगा ने उसकी हालत व चोट को देखकर आरोपियों को धमकाना शुरू कर दिया। दरोगा ने आरोपियों को डराकर उनसे 25 हज़ार रुपये लियें। आरोपियों के जाने के बाद दरोगा ने उसे धमकाते हुए चौकी से भगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही तो उनसे डांट कर भगा दिया गया।
पीड़ित ने 22 जून को एसपी दफ्तर पंहुचा। एसपी दफ्तर में पुलिस अधिकारी को अपनी चोट दिखाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। इसके आलावा चौकी पुलिस के दरोगा की करतूत की शिकायत लिखित रूप से की है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने थाना पुलिस के इंस्पेक्टर को आदेश देकर जल्द मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही की बात कही।
इंस्पेक्टर महेवाघाट रोशन लाल ने बताया, युवक विमलेश कुमार की तहरीर पर संबंधित नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 127/23 में आईपीसी की धारा 342, 323, 504, 506, SC-ST एक्ट 3(2)(va) एवं SC-ST एक्ट 3 (1)(घ) में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी भेजने की कार्यवाही की जाएगी।






