Ranchi Gold Rate: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी फिसली, जानें ताजा रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिखा श्रेया/रांची. इस सीजन का लग्न खत्म होनेवाला है. लेकिन लग्न के आखिरी दौर में सर्राफा बाजार से अच्छी खबर आ रही है. आज लगातार चौथे दिन सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 55,550 रुपए व 24 कैरेट 10 प्रति ग्राम सोने की कीमत 58,330 रुपए तय की गई है. वहीं, चांदी प्रति किलो 74,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज 1000 रुपए की गिरावट आई. आज चांदी प्रति किलो 74,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 75,000 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोना के भाव घटे

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 300 रुपए की गिरावट आई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 55,850 रुपए बिका था, आज इसकी कीमत 55,550 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 300 रुपए की गिरावट आई. वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 58,640 रुपए के भाव से खरीदा था जबकि आज इसकी कीमत 58,330 रुपए तय की गई है. यानी भाव में 310 रुपए की गिरावट आई.

इसे भी पढ़ें : पटना में सोने-चांदी के भाव

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है जबकि 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं. बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं.

Tags: Gold Price Today, Local18, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें