इंदौर में यहां मिलती है सबसे सस्ती बिरयानी, कीमत मात्र 10 और 20 रुपए, सोयाबीन और काबुली चना से है भरपूर

अभिलाष मिश्रा, इंदौर : इंदौर के स्टूडेंट एरिया में आजकल युवाओं को सोयाबीन वेज बिरयानी काफी पसंद आ रही है. यह डिश, मशहूर वेज बिरयानी की दुकान पर मात्र 10 और 20 रुपए में मिलती है. इस वेज बिरयानी का मूल्य जितना कम है इसका स्वाद उतना ही ज्यादा लाजवाब है. जिस कारण से बड़ी संख्या में युवा इस दुकान पर वेज बिरयानी का लुफ्त उठाने के लिए आते हैं.

सुबह 9 बजे से 2 बजे तक लगती है भीड़
सबसे विशेष बात यह है कि इस दुकान में इतने कम दाम पर लोगों को सोयाबीन वाली वेज बिरयानी खाने को मिलती है,जिसमें काबुली चना भी डाला जाता है. इस वेज बिरयानी को रायता, हरी चटनी और प्याज डालकर परोसा जाता है. लोगों को इस दुकान पर बहुत कम दाम में स्वादिष्ट और सेहतमंद वेज बिरयानी खाने को मिलती है यही कारण है कि सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक यानी कि दुकान के बंद होने तक ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रहती है.

शहर में चलती हैं दो दुकानें
दुकान के संचालक विनय रासपे ने बताया कि हम स्टूडेंट एरिया में अपनी दुकान लगाते हैं. स्टूडेंट के पास खर्च करने के लिए बहुत ज्यादा पैसा नहीं होता. स्टूडेंट के पास हमेशा लिमिटेड पैसा होता है. यही कारण है कि हम नाम मात्र के प्रॉफिट में अपनी दुकान पर वेज बिरयानी खिलाते हैं. हमारीवेज बिरयानी की सबसे विशेष बात यह है कि हम इसमें न्यूट्रिशियंस का काफी ख्याल रखते हैं. हम अपनी वेज बिरियानी में ढेर सारी सोयाबीन और काबुली चना भी डालते हैं. इंदौर के भवरकुआं स्टूडेंट एरिया में अब हमारी दो दुकानें हो चुकी हैं.

20 रुपए की मिलती है फुल प्लेट
हम अपनी दुकान पर 10 रुपए में हॉफ प्लेट और 20 रुपए में फुल प्लेट वेज बिरयानी खिलाते हैं. अगर लोगों का प्यार मिलता रहा तो आगे औरभी दुकानें डालेंगे. इस वेज बिरयानी को तैयार करने वाले राजू अग्रवाल ने बताया कि हमारी दुकान की वेज बिरियानी लोगों को काफी पसंद आती है उसका सबसे बड़ा कारण कम रेट के साथ ही हमारे द्वारा प्रयोग किया जाने वाला स्पेशल मसाला है. पर इस मसाले का खुलासा हम नहीं कर सकते. क्योंकि यही हमारे स्वाद का राज है. जिसे मैंने अपने गुरु से सीखा था.

Tags: Indore news, Local18, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More