
आशीष शर्मा/दौसा. दौसा जिले के सिकराय में टावर पर दो युवकों ने विरोध-प्रदर्शन किया. टावर पर दो युवकों के चढ़ने की सूचना के बाद मानपुर डीएसपी दीपक मीणा सहित मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया. दोनों युवक पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े हुए थे वहीं उनके परिजन नीचे बैठे हुए थे.
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
टावर पर चलने वाले दोनों युवक राहुल व राजकुमार गनीपुर गांव के रहने वाले है.गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इस विवादित जमीन पर एक पक्ष ने कब्जा कर लिया और उसकी बुवाई भी कर दी.इसी बात के विरोध में दूसरा पक्ष सिकराय पहुंचा और प्रदर्शन करने लगा.
इस दौरान दूसरे पक्ष के दो युवक टावर पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के प्रयास किए गए.
जमीन का SDM कोर्ट में चल रहा मामला
करीब 1 घंटे तक पुलिस के अधिकारी दोनों युवकों से समझाइश करते रहे काफी देर से समझाइस प्रयास के बाद दोनों युवक टावर से नीचे उतरे. इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिस विवादित जमीन का एसडीएम कोर्ट में मामला चल रहा है उसमें यदि किसी पक्ष के द्वारा कब्जा या बुवाई की गई है तो उस कब्जे को हटवाया जाएगा. विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार की बुवाई व जुताई की अनुमति नहीं दी जाएगी. वहीं स्थानीय एसडीएम वीसी में व्यस्त होने के कारणमौके पर नहीं पहुंचे थे.
.
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 22:38 IST






